देश में कोविडरोधी टीकाकरण का आंकडा 97 करोड़ 65 लाख के पार
नई दिल्ली। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत देशभर में अब तक 97 करोड़ 65 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 41 लाख 20 हजार से ज्यादा टीके लगाये गये। शनिवार को 14 हजार 146 नए मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई जो 229 दिनों में सबसे कम है। देश में इस समय एक लाख 95 हजार 846 रोगियों का इलाज चल रहा है जो 220 दिन में सबसे कम है। स्वस्थ होने की दर 98.1 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटों में 19 हजार 7 सौ से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 3 करोड़ 34 लाख से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों की एक प्रतिशत से भी कम हैं।
अब तक देश में 59 करोड़ से ज्यादा कोविड टेस्ट किये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा कोविड नमूनों की जांच की गई है।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment