अवैध संबंध के विरोध पर पति को छत से दिया धक्का...!
मुजफ्फरपुर। सदर थाना के एक मोहल्ले में पत्नी ने पति को जान से मारने की नीयत से छत से धकेल दिया। इसमें पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सीने में चोट लगी है। दांत भी टूट गए। परिजनों व बच्चों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को पीडि़त ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पत्नी पर अवैध संबंध व हत्या की नीयत से छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस को पीडि़त ने बताया कि वह रविवार की शाम करीब छह बजे छत पर टहल रहा था। इस बीच उसकी पत्नी वहां पर पहुंची। दुव्र्यवहार करते हुए छत से धक्का दे दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीडि़त ने बताया कि उसकी पत्नी का संबंध एक युवक के साथ है। उसकी पत्नी कई बार उस युवक के साथ घर छोड़कर भाग चुकी है। युवक उसकी पत्नी को बहलाता-फुसलाता है। वहीं, थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पति गंभीर रूप से जख्मी है। पति के आवेदन पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Leave A Comment