बचपन के दोस्त से लव मैरिज...! नौकरी के दौरान देवास में अफेयर...! पति की करवा दी हत्या...!
हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी ने ही करवा दी हत्या...!
इंदौर। इंदौर के पोलोग्राउंड में 13 अक्टूबर की सुबह आकाश मेडकिया की हत्या की मास्टरमाइंड उसी की पत्नी आरोपी वर्तिका निकली। यह जानकारीसीएसपी निहित उपाध्याय ने दी।
सीएसपी निहित उपाध्याय के अनुसार मर्डर केस की शुरुआती जांच पारिवारिक विवाद, लूट और कर्ज की लेनदेन जैसे एंगल पर केंद्रित थी। लेकिन, इसी बीच पुलिस के हाथ आरोपी वर्तिका और अमलतास हॉस्पिटल (देवास) में नर्सिंग हेड आरोपी डॉ. मनीष शर्मा के बीच हुई चैटिंग लग गई। पुलिस ने कडिय़ां जोड़ीं और ब्लाइंड मर्डर के किरदार एक-एक कर सामने आ गए। मामला लव ट्रायंगल का निकला। उज्जैन में बचपन की दोस्ती के बाद आरोपी वर्तिका ने आकाश से शादी की। देवास में नर्सिंग हैड से अफेयर हो गया और इंदौर में पति की हत्या करा दी। आरोपी वर्तिका, आरोपी मनीष को मिलाकर 5 आरोपी जेल में हैं।
सीएसपी निहित उपाध्याय ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि उज्जैन के फाजलपुरा में रहने वाली आरोपी वर्तिका और आकाश नर्सरी क्लास से साथ में पढ़े। दोनों के घर आसपास ही थे। एक-दूसरे को बचपन से ही चाहने लगे। परिवार राजी नहीं था, इसके बाद भी दोनों ने परिवार को मनाकर साल 2020 में शादी की। आकाश ने उज्जैन में प्रिंटिंग का काम शुरू किया, लेकिन कोरोना काल में कारोबार में मंदी आ गई और कर्ज होने पर उज्जैन छोडऩा पड़ा। डेढ़ साल पहले ही आकाश, पत्नी, भाई और मां को लेकर इंदौर आ गया। यहां वह कॉल सेंटर में जॉब करने लगा। अभी वह वर्क फ्रॉम होम था।
सीएसपी निहित उपाध्याय ने बताया कि आरोपी वर्तिका की बुआ देवास में रहती हैं। वहां अमलतास हॉस्पिटल में काम करती हैं। आरोपी वर्तिका ने उनसे बात की तो उन्होंने आरोपी वर्तिका की अपने हॉस्पिटल में उसको जॉब दिला दी। 17 हजार की तनख्वाह की नौकरी मिलने पर परिवार के लोग खुश थे। कर्ज की वजह से भी पति ने आरोपी वर्तिका को न नहीं कहा। आरोपी वर्तिका इंदौर से देवास अपडाउन करने लगी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आरोपी वर्तिका ने देवास से 15 दिन में एक बार इंदौर आने लगी। उसका तर्क था कि उसका काम बढ़ गया है, इसलिए वह देवास में रहेगी। उसे अस्पताल ने क्वार्टर दिया है। पर, हकीकत कुछ और थी। अस्पताल के नर्सिंग हेड आरोपी मनीष शर्मा से उसकी नजदीकी बढ़ चुकी थी।
सीएसपी निहित उपाध्याय ने बताया कि 2 अगस्त, 2021 को जब आरोपी वर्तिका देवास से इंदौर लौट आई, तब पति आकाश ने मनीष और उसके बीच हुई चैटिंग देख ली। दोनों में तब झगड़ा भी हुआ था। इसी केस के बाद मर्डर की प्लानिंग रची गई।
Leave A Comment