स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर से 75 लाख किलो कचरा उठाया गया
नई दिल्ली । युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर से 75 लाख किलोग्राम कचरा उठाया गया है। एक माह का यह कार्यक्रम एक अक्तूबर को शुरू किया गया था। नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवाओं ने किया। इसके अंतर्गत देश के सात सौ 44 जिलों के छह लाख गांवों में कचरा मुक्त अभियान चलाया गया। श्री ठाकुर ने बताया कि 75 लाख किलोग्राम कचरा उठाने का लक्ष्य समयसीमा से पहले ही पूरा कर लिया गया। नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने अब स्वच्छ भारत, सुरक्षित भारत अभियान के तहत देशभर से एक करोड़ किलोग्राम कचरा हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment