पहले सौतेली बेटी से जबरन की शादी...! फिर अवैध संबंध के शक में गोली मारकर की हत्या...! जानिए खौफनाक मामला
अरवल। बिहार के अरवल में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने पत्नी की मौत के बाद कथित रूप से सौतेली बेटी से ही शादी कर ली। फिर जब सौतेली बेटी अलग कमरा लेकर रहने लगी तो आरोपी शख्स ने अवैध संबंध के शक में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। ये सनसनीखेज मामला अरवल जिले के नगर थाना इलाके का है।
एसपी राजीव रंजन ने बताया कि जलपुरा गांव के रहने वाले आरोपी मकेश्वर राम ने तीन शादी की थी। जिसमें एक पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि एक पत्नी भाग गई। इसके बाद आरोपी शख्स ने अपनी सौतेली बेटी से ही शादी रचा ली और उसे जबरन अपने पास रखना चाहता था। मृतक रानी देवी ने उसके पास रहने से इनकार कर दिया। उसने अरवल में ही किराये के एक मकान में रहना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने अवैध संबंध के शक में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपनी साइकिल से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पुलिस ने वारदात वाली जगह से एक गोली का खोखा बरामद किया। एसपी राजीव रंजन ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment