इन राशियों के लिए लकी रहेगा सितंबर का महीना, होगा भाग्योदय
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह निरंतर अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। एक विशेष अवधि और चाल के अनुसार ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। इन ग्रहों की हलचल से ही सभी राशियां प्रभावित होती हैं। इसी कड़ी में सितंबर माह 2021 में 5 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों में बुध, गुरु सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह शामिल हैं। 6 सितंबर को दो ग्रह अपनी राशियां बदलेंगे। इनमें शुक्र और मंगल ग्रह शामिल हैं। जहां शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेगा, तो वहीं मंगल कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके बाद 14 सितंबर को गुरु का गोचर होगा, जो कि एक महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन है। देवगुरु बृहस्पति इस दिन मकर राशि में आएंगे। फिर 17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और अंत में बुध देव 22 सितंबर को तुला राशि में आएंगे, जहां ये शुक्र ग्रह के साथ युति करेंगे। ग्रहों की इस चाल का प्रभाव सभी राशियों पड़ेगा। सितंबर माह में पांच राशि के जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना शानदार बीत सकता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल होगी। सितंबर में भाग्य भी आपका साथ देगा। इस मास आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। जहां तक आपकी आर्थिक स्थिति का सवाल है तो उसमें भी ग्रोथ होगा। यदि आप निवेश करेंगे तो उसमें आपको फायदा हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर मास अच्छा बीतेगा। इस माह में आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी और आपका करियर भी उछाल मारेगा। तरक्की के पूरे आसार हैं। इस महीने में आपका तनाव भी काफी हद तक कम होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप प्रसन्न दिखाई देंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सितंबर माह कई खुशियां लेकर आ रहा है। इस माह में आपके बिगड़े हुए कार्य पूरे होंगे। परेशानियां कम होंगी और लाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लाभ के साधनों में वृद्धि के प्रबल संकेत हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह माह किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। यदि आप इस महीने आर्थिक निवेश करेंगे तो आपको उसमें भी लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह माह भाग्यशाली साबित हो सकता है। प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आपके घर पर कोई मंगल कार्य संपन्न हो सकता है। यह महीना आपके लिए काफी लाभ देने वाला रहेगा। रिश्तेदारों से आपके संबन्ध बेहतर होंगे और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
Leave A Comment