मन बुद्धि से वश में होता है या फिर मन बुद्धि को वश में करती है?
जगदगुरु कृपालु भक्तियोग तत्वदर्शन - भाग 383
साधक का प्रश्न ::: मन से बुद्धि को कन्ट्रोल किया जा सकता है क्या?
जगदगुरुत्तम श्री कृपालु महाप्रभु जी द्वारा उत्तर ::: उल्टा बोल रहे हो। बुद्धि से मन पर कंट्रोल होता है। वो तो होता ही है, करते ही हो। अब मन कह रहा है महाराज जी के पास मत जाओ। बुद्धि कह रही है, नहीं जाओगे तो फिर यह नुकसान हो जायेगा, बच्चे कैसे पढ़ेंगे, भविष्य क्या होगा? तो बुद्धि से तो मन पर कंट्रोल नैचुरल होता ही है। सब छोटे-छोटे बच्चों का भी होता है।
इस समय देखो! ये बच्चे बोल रहे हैं, चंचल हैं। जब हम लैक्चर देते हैं तो कोई बच्चा जरा सा हिलता नहीं, चुपचाप बैठे रहते हैं, समझते कुछ नहीं। उनकी बुद्धि से ही उनका मन कंट्रोल है। अगर बुद्धि से कंट्रोल न करे मन पर मनुष्य, तो ये सारा संसार लड़-कटकर मर जाये, एक दिन में समाप्त हो जाय।
मन करता है इसको झापड़ लगा दें, मन करता है इसको गाली दे दें, मन करता है ये सामान उठा लें, लेकिन बुद्धि कहती है पिट जाओगे, चुप। चोरी-चोरी जो सोचते हो, उसको बुद्धि काट देती है, ऐसा करोगे तो ये नुकसान हो जायेगा, मन पर कंट्रोल कर लेती है।
०० प्रवचनकर्ता ::: जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज
०० सन्दर्भ ::: अध्यात्म संदेश पत्रिका, जुलाई 2007 अंक
०० सर्वाधिकार सुरक्षित ::: राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली के आधीन।
★★★
ध्यानाकर्षण/नोट (Attention Please)
- सर्वाधिकार सुरक्षित ::: © राधा गोविन्द समिति, नई दिल्ली।
- जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा प्रगटित सम्पूर्ण साहित्यों की जानकारी/अध्ययन करने, साहित्य PDF में प्राप्त करने अथवा उनके श्रीमुखारविन्द से निःसृत सनातन वैदिक सिद्धान्त का श्रवण करने के लिये निम्न स्त्रोत पर जायें -
(1) www.jkpliterature.org.in (website)
(2) JKBT Application (App for 'E-Books')
(3) Sanatan Vaidik Dharm - Jagadguru Kripalu Parishat (App)
(4) Kripalu Nidhi (App)
(5) www.youtube.com/JKPIndia
(उपरोक्त तीनों एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर Android तथा iOS के लिये उपलब्ध हैं.)
Leave A Comment