आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर में जरूर रखें ये चीजें
वास्तु भवन निर्माण करने की कला है जिसके माध्यम से घर में आने वाली विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं। वास्तु प्राचीन भारत का एक महत्वपूर्ण और उपयोगी शास्त्र है। जिसमें भवन निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें बताए गए सिद्धांत प्रकृति में संतुलन बनाए रखते हैं। ये संतुलन पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश के माध्यम से बनाया जाता है। अगर आपके घर में इन चीजों का संतुलन सही नहीं है तो इससे घर में वास्तु दोष होता है, जिसके परिणाम से घर में कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह, वैवाहिक जीवन में परेशानी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में कुछ विशेष तस्वीरों को लगाने पर आर्थिक तंगी से निजात मिल जाती है।
घर के उत्तर-पूर्वी दिशा में नदियों और झरनों की तस्वीर लगाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। यदि आपने घर में पूजा घर बना रखा है तो शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उसमें नियमित रूप से पूजा होनी चाहिए एवं दक्षिण-पश्चिम की दिशा में निर्मित कमरे का प्रयोगपूजा-अर्चना के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
ऐसे में वास्तु कहता है कि अपने घर में मां लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा को शुभ स्थान पर जरूर रखें। इसके लिए वास्तु में घर की उत्तर दिशा शुभ होती है। धन प्राप्ति के लिए उत्तर दिशा वास्तु शास्त्र में अच्छी मानी गई है।
घर की दीवारों पर जहां सुंदर तस्वीरें लगाने पर घर की खूबसूरती बढ़ जाती है वहीं यह धन दौलत में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण और पूर्व दिशा की दीवारों में प्रकृति से जुड़ी चीजें की तस्वीर लगानी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर हंसते हुए छोटे बच्चों की तस्वीर लगाने से घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती रहती है। बच्चों की तस्वीरों को पूर्व और उत्तर की दिशा में लगाना शुभ रहता है।
Leave A Comment