ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्य द्वार से जुड़े कुछ वास्तु उपाय, फौरन दूर होती हैं पैसों से जुड़ी परेशानियां
हर कोई व्यक्ति अपने जीवन को सुख, शांति और सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन से लेकर रात तक मेहनत करता है। पैसे से वह अपनी और अपने परिवार की हर जरूरत को पूरा करने की कोशिश में लगा रहता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो दिनभर कड़ी मेहनत करने बाद भी उनको वैसी सफलता नहीं मिलती जितनी मिलनी चाहिए। कई ऐसे लोग भी होते हैं जो पैसा तो खूब कमाते हैं लेकिन उनके पास कमाया हुआ धन ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता है। वास्तु शास्त्र में घर और धन से जुड़ी हुई कई परेशानियों के उपाय बताए गए हैं। इन वास्तु उपायों में घर के मुख्य द्वार से जुड़ी है जिसे करने से आपके घर पर सुख और शांति आती है।   
घर से जुड़े मुख्य द्वार के वास्तु उपाय
    घर पर तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में यह एक पवित्र पौधा माना जाता है। तुलसी में माता लक्ष्मी का स्वरूप है जिस कारण से भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होती हैं। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। घर पर तुलसी का पौधा लगाने से उस घर में रहने वाले सदस्यों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।\
    अगर घर के किसी कोने में वास्तु दोष है तो इसका प्रभाव वहां पर रहने वाले सभी सदस्यों पर पड़ता है। घर पर वास्तु दोष होने पर परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता। वास्तु शास्त्र में घर से वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग से स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए। इसके अलावा घर के दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ भी लिख देना चाहिए।
    अगर आपके परिवार में लगातार धन से संबंधित कोई न कोई परेशानी चलती है तो घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार बांधना चाहिए। मान्यता है कि जिन घरों के मुख्य द्वार पर बंदनवार होता है वहां पर मां लक्ष्मी सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। बंदनवार में आम या अशोक के पत्तों का प्रयोग करना चाहिए।
    सूर्य से सभी प्राणियों को ऊर्जा और भोजन प्राप्त होता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा गया है।  सूर्य आत्मा के कारक ग्रह भी है। ऐसे मे सूर्य से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए उनको प्रतिदिन प्रणाम और जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र भी स्थपित करें ताकि घर पर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश न कर सके और आपके परिवार में सुख समृद्धि का वास बना रहें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english