ब्रेकिंग न्यूज़

   छिपकली देखने और उसके गिरने के फायदे और नुकसान
  छिपकली देखने में बहुत गंदी लगती है और बहुत लोग इससे डरते भी हैं पर क्या आप जानते हैं? कि इसे देखने के और या फिर अगर यह आपके शरीर के किसी अंग पर गिर जाती है तो इसके शुभ और अशुभ दोनों तरह के फायदे और नुकसान होते हैं.आइए आज हम इसके बारे में जान लेते हैंछिपकली देखने और उसके गिरने के फायदे और नुकसान -
 छिपकली देखने से दिवाली की रात को फायदे -
 दिवाली की रात में अगर आपको घर में छिपकली दिखाई पड़ जाती है तो शास्त्रों में लिखा है छिपकली को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और आप वर्ष भर धन-धान्य सुख समृद्धि के झूले में झूलते रहेंगे।
 खाना खाते वक्त -
अगर आपको छिपकली की आवाज खाना खाते वक्त सुनाई पड़ती है तो आपको कोई शुभ समाचार या फिर कुछ अच्छी प्राप्ति होने होने वाली है यह शुभ माना जाता है।
 छिपकली देखने से मन की मुराद पूरी होती है -
अगर आप मन की मनोकामना को पूरा करते करना चाहते हैं तो आपको अपने घर में जब छिपकली दिख जाती है तो तुरंत जाकर अपने मंदिर घर से कंकू चावल ले आए और इसे छिपकली पर छिड़क दें और अपने मन की बात को मन ही मन बोले ..इससे आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
 मरी हुई छिपकली का दिखना -
दिवाली की साफ सफाई के दौरान अगर आपके सामने मरी हुई छिपकली आ जाती है तो यह अशुभ माना जाता है और अगर सफाई करते वक्त छिपकली या उसका बच्चा जाने-अनजाने आपसे मर जाता है तो उसका तुरंत ही संस्कार कर दें। ऐसा करने से लक्ष्मी आपसे नाराज नहीं होगी और आप हत्या के पाप से बच जाएंगे।
 छिपकली के अंग पर गिरने से फायदे -
-अगर छिपकली सिर पर गिर जाती है तो राज्य लाभ होता है,मान सम्मान में वृद्धि होती है,प्रमोशन होता है और सरकारी काम बनता है।
-माथे पर गिरती है तो अपने किसी प्रियमित्र से मिलाप होता है ,विजय प्राप्त होती है और संपत्ति मिलने की संभावना होती है। 
-पुरुष के दाएं कान पर गिरती है तो आयु में वृद्धि होती है और अगर औरत के बाएं कान पर गिरती है तो आयु में वृद्धि होती है। 
-गर्दन पर गिरने से यश की प्राप्ति होती है। 
-नाक पर गिरने से जल्दी भाग्य में बढ़ोतरी होने वाली है। 
-छिपकली दाएं कंधे पर गिरती है तो विजय की प्राप्ति होती है। 
-हाथों पर गिरती है तो वस्तु लाभ होता है और दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरने से कपड़े मिलते हैं। 
-छिपकली अगर सीने पर गिरती है तो सौभाग्य में वृद्धि होती है। 
-नाभि पर छिपकली गिरने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
-पेट पर गिरती है तो राज्य संबंधी लाभ होता है और आभूषण प्राप्त हो सकता है। 
-छिपकली अगर पीठ के दाहिनी और गिरती है तो सुख प्राप्त होता है। 
-दाहिनी जांघ पर गिरने से सुख की प्राप्ति होती है. छिपकली पैरों पर गिरती है तो यह यात्रा की तरफ संकेत देती है। 
-दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है।  
छिपकली के अंग पर गिरने के नुकसान -
-छिपकली अगर बालों पर गिरती है तो यह मृत्युतुल्य समान कष्ट की ओर इशारा है। 
-पुरुष के बाएं कान पर गिरती है तो बीमारी का संकेत देती हैऔर स्त्री के दाएं कान पर गिरती है तो बीमारी का सूचक है। 
-छिपकली अगर दाढ़ी पर गिरती है तो इसका अर्थ है कि आपके सामने जल्द ही कोई भयानक घटना घट सकती है। 
-छिपकली अगर बाएं कंधे पर गिरती है शत्रु बनते हैं और बाएं हथेली पर छिपकली गिरने पर धन की हानि होती है और कलाई पर गिरती है तो मानसिक कष्ट प्राप्त होता है। 
-छिपकली पीठ के बीच में गिरती है तो कोई बड़ी परेशानी आने वाली है और गृहक्लेश होते हैं और के पीठ के बाई तरफ गिरने का अर्थ रोग का दस्तक देना है। 
-बाई जांघ पर गिरने से दुख यानी शारीरिक पीड़ा उठानी पड़ती है। 
-एड़ी के पास गिरती है तो मृत्यु तुल्य कष्ट हो सकता है। 
-बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में नुकसान होगा और पैरों के तलवे के बीच पत्नी को कष्ट का इशारा देती है। 
 निवारण *
अगर आपके साथ ऐसा कुछ भी होता है तो आप बिना किसी परेशानी को महसूस करते हुए तुरंत स्नान कर ले या फिर गंगाजल लेकर सोने की अंगूठी से जहां पर छिपकली गिरी है, उस स्थान को उस अंग को साफ करें ऐसा करने से अपशगुन का प्रभाव समाप्त हो जाता है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english