घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि तो रसोई में भूलकर भी न रखें ये चीजे
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे लेकिन कभी-कभी घर में लड़ाई-झगड़े होना स्वाभाविक सी बात है लेकिन कई बार अचानक से ये झगड़े बहुत ज्यादा बढ़ने लगते हैं, क्या आपको पता है कि कई बार इन झगड़ो के पीछे का कारण आपसी मतभेद नहीं होते हैं बल्कि हमारे द्वारा घर में जाने-अनजाने की गई कुछ गलतियों के कारण भी घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। वास्तु के अनुसार रसोई घर में की गई कुछ गलतियों की वजह से भी आपके घर में अशांति आने लगती है। रसोई एक ऐसा स्थान होता है जहां पूरे परिवार के लिए भोजन बनता है, इसलिए इस स्थान का सीधा संबंध परिवार के सभी सदस्यों की सेहत और मन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार रसोई में कुछ चीजों को रखने के लिए मना किया जाता है। इन चीजों को भूलकर भी अपनी रसोई में नहीं रखना चाहिए अन्यथा आपको घर में कलह-क्लेश और आर्थिक तंग बढ़ने लगती है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी चीजें रसोई में नहीं रखनी चाहिए।
रसोई में न रखें दवाइयों का डिब्बा
रसोई में कई बार काम करते हुए थोड़ी-बहुत चोट जैसे कटना, जलना लग जाती है इसलिए कई बार महिलाएं रसोई में ही दवाई रखकर भूल जाती हैं। वास्तु के अनुसार रसोई घर में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से रोग बढ़ने की संभावना रहती है। इसका सबसे अधिक प्रभाव घर के मुखियां से स्वास्थ्य पर पड़ता है और इलाज करवाने में ही आपके घर के पैसा खर्च होता चला जाता है। जिसके कारण घर में आर्थिक परेशानी और अशांति बढ़ने लगती है।
गुथा हुआ बासी आटा
अक्सर देखने में आता है कि कई बार गुथा हुआ आटा बच जाने पर उसे फ्रिज में करके रख दिया जाता है। यह स्वास्थ की दृष्टि से तो नुकसानदायक रहता ही है साथ ही में इससे शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है जिससे आपके घर में आर्थिक तंगी और क्लेश बढ़ने लगता है। इसके अलावा शास्त्रों में भी गुथें हुए आटे को रखना गलत माना गया है। मान्यताओं के अनुसार गुथे हुए आटे को जब रखा जाता है तो उसका संबंध पितरों से माना जाता है इसलिए मानते हैं कि यदि गुथा हुआ आटा घर में रखा हो तो पितर तृप्ति के लिए आपके घर में विचरण करते हैं और जब आप बाद में उस आटे की रोटियां बनाकर खाते हैं तो इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
गुथा हुआ बासी आटा
अक्सर देखने में आता है कि कई बार गुथा हुआ आटा बच जाने पर उसे फ्रिज में करके रख दिया जाता है। यह स्वास्थ की दृष्टि से तो नुकसानदायक रहता ही है साथ ही में इससे शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है जिससे आपके घर में आर्थिक तंगी और क्लेश बढ़ने लगता है। इसके अलावा शास्त्रों में भी गुथें हुए आटे को रखना गलत माना गया है। मान्यताओं के अनुसार गुथे हुए आटे को जब रखा जाता है तो उसका संबंध पितरों से माना जाता है इसलिए मानते हैं कि यदि गुथा हुआ आटा घर में रखा हो तो पितर तृप्ति के लिए आपके घर में विचरण करते हैं और जब आप बाद में उस आटे की रोटियां बनाकर खाते हैं तो इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
रसोई में न बनाएं मंदिर
अक्सर देखने में आता है कि कुछ घरों में रसोई के अंदर एक छोटा सा मंदिर भी बना होता है। वैसे तो रसोई अन्नपूर्णा का स्थान होती है साथ ही अग्नि देव भी रसोई में विराजते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार कभी भी रसोई में देव स्थान नहीं बनाना चाहिए क्योंकि रसोई में सात्विक भोजन के साथ तामसिक भोजन भी बनता है। यदि तामसिक भोजन न भी बने तो भी प्याज, लहसुन का प्रयोग तो अवश्य ही किया जाता है। ऐसे में यदि आप रसोई में देवी-देवताओं का स्थान बनाते हैं तो आपको नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इससे आपके घर में अशांति के साथ ही बीमारियां भो बढ़ने लगती हैं।
टूटे चटके बर्तन
ज्यादतर घरों में अक्सर देखने में आता है कि यदि कोई बर्तन थोड़ा सा चटका या टूटा हुआ है तो उसे इस्तेमाल करते रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के साथ ही घर के मुखिया के ऊपर कर्ज बढ़ने लगता है। जो लोग इन बर्तनों में भोजन करते हैं उनके बीच मतभेद होने लगते हैं जिसके कारण आपके घर में अशांति का वातावरण बन जाता है। यदि आपके घर की रसोई में कोई भी टूटा या चटका हुआ बर्तन हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।
जूते और चप्पल
किसी की भी रसोई में वैसे तो जूते चप्पल नहीं रखे जाते हैं लेकिन हम अक्सर जूते-चप्पल पहनकर ही रसोई में चले जाते हैं। यह बहुत ही गलत होता है। जूते-चप्पलों के साथ रसोई में गंदगी और कई तरह के किटाणु भी पहुंचने की आशंका रहती है, जिसकी वजह से घर के सदस्यों में रोग पनपने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही रसोई अन्नपूर्णा का स्थान है यहां पर जूते पहनकर जाने से उनका अपमान होता है। जिससे आपके घर में अन्न और धन की किल्लत हो सकती है। खासतौर पर खाना बनाते समय तो बिलकुल भी चप्पल नहीं पहननी चाहिए।
Leave A Comment