गणेश चतुर्थी के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
10 सितंबर, 2021, शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव भी शुरू हो जाता है। वैदिक ज्योतिष में हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानिए पं. राघवेंद्र शर्मा से 10 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि
मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के भी योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृष राशि
आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे। तनाव से बचें।
मिथुन राशि
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में सदभाव बनाये रखें। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी।
कर्क राशि
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। भाइयों का सहयेाग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
सिंह राशि
बातचीत में सन्तुलित रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।
कन्या राशि
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों के सहयोग से कारोबार के योग बनेंगे।
तुला राशि
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
वृश्चिक राशि
बातचीत में सन्तुलित रहें। मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़े आदि से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के योग हैं।
धनु राशि
धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। विवादों से दूर रहें।
मकर राशि
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से निवेश हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर को सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। घर में धार्मिक कार्य होंगे। सुखद समाचार मिलेगा।
कुंभ राशि
मन परेशान हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
आत्मसंयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।
Leave A Comment