ब्रेकिंग न्यूज़

रविवार के दिन इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा, चमक उठेगा भाग्य

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। वैदिक ज्योतिष में हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानिए रविवार के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।  
मेष राशि
संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। तनाव से बचें।
वृष राशि
मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संतान को कष्ट होगा। खर्च अधिक रहेंगे।
मिथुन राशि
धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि के योग हैं।
कर्क राशि
घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का साथ रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही हैं। मन अशान्त रहेगा। भाइयों के सहयेाग से तरक्‍की के योग हैं।
सिंह राशि
वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी, परन्तु व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।
कन्या राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। धर्मकर्म में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्‍यापार में तरक्‍की के योग हैं।
वृश्चिक राशि
संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। परिवार से अलग रहना पड़ सकता है। मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। तरक्‍की के योग हैं। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।
धनु राशि
 लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा।
मकर राशि
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षि‍क कार्यों में सफलता म‍ि‍लेगा।
कुंभ राशि
 सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम भी अधिक रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। म‍ित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित होंगे।
मीन राशि
संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में इच्छा-विरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english