सब प्रकार के विघ्न को दूर करने के लिए मां दुर्गा के इन मंत्रों का करें जाप
मां दुर्गा हिन्दुओं की प्रमुख देवी हैं जिन्हें देवी, शक्ति और जग्दम्बा कहा जाता हैं। मां दुर्गा की तुलना परम ब्रह्म से की जाती है। मां दुर्गा को आदि शक्ति, प्रधान प्रकृति, गुणवती योगमाया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकार रहित बताया गया है। मां दुर्गा शक्ति का अवतार है। नवरात्रि में आप उनके मंत्र का श्रद्धा पूर्वक जाप करेंगे और आपके जीवन में आने वाली सब परेशानियां दूर होंगी।
1. मां दुर्गा के इस मंत्र का जाप प्रार्थना करते हुए प्रसन्नता वापस लाने के लिए करें
प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि ।
त्रैलोक्यवासिनामीड्ये लोकानां वरदा भव।।
2.मां दुर्गा के इस मंत्र द्वारा मोक्ष और स्वर्ग की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए
सर्वभूता यदा देवी स्वर्गमुक्तिप्रदायिनी।
त्वं स्तुता स्तुतये का वा भवन्तु परमोक्तय: ।।
3.अपने समस्त पापों का नाश करने के लिए मां दुर्गा की प्रार्थना इस मंत्र के द्वारा करनी चाहिए।
हिनस्ति दैत्यतेजांसि स्वनेनापूर्य या जगत्।
सा घण्टा पातु नो देवि पापेभ्योन: सुतानिव ।।
4.जीवन को निरोगी और अपने जीवन में सौभाग्य लाने के लिए मां की प्रार्थना इस मंत्र द्वारा करें
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ।।
5.जीवन में आने वाली समस्त विपत्तियों से बचने के लिए मां की प्रार्थना इस मंत्र द्वारा करनी चाहिए।
रक्षांसि यत्रोग्रविषाश्च नागा यत्रारयो दस्युबलानि यत्र।
दावानलो यत्र तथाब्धिमध्ये तत्र स्थिता त्वं परिपासि विश्वम् ।।
---
Leave A Comment