ब्रेकिंग न्यूज़

दिवाली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, जानिए धनतेरस से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख
दिवाली 2021 आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली या दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 4 नवंबर 2021, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस साल ग्रहों के दुर्लभ संयोग दिवाली के दिन बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दिवाली के दिन चार ग्रह एक ही राशि पर विराजमान रहेंगे। जिसके कारण इस साल की दिवाली अत्यंत शुभ मानी जा रही है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होगा।
चार ग्रहों की युति-
दिवाली के दिन चार ग्रहों की युति बन रही है। दीपावली के दिन तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र को सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति और बुध को ग्रहों का राजकुमार कहते हैं। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है।
दिवाली 2021 शुभ मुहूर्त-
अमावस्या तिथि 04 नवंबर को सुबह 06 बजकर 3 मिनट से प्रारंभ होकर 05 नवंबर की सुबह 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली लक्ष्मी पूजन का समय शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक है। लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि 1 घंटे 55 मिनट की है।
धनतेरस 2021 कब है?
धनतेरस इस साल 2 नवंबर 2021 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी या धनवंतरी जयंती भी कहते हैं।
छोटी दिवाली 2021 कब है?
छोटी दिवाली इस साल 3 नवंबर 2021 को है। इस दिन को रूपचौदस भी कहा जाता है।
गोवर्धन पूजा 2021 कब है?
 इस साल गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021, शुक्रवार को है।
भाई दूज 2021 कब है?
भाई-दूज त्योहार भाई-बहन को समर्पित होता है। इस साल भाई दूज 6 नवंबर 2021, शनिवार को है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english