ब्रेकिंग न्यूज़

आने वाले 12 दिनों तक इन राशियों पर रहेगी गुरु और बुध की कृपा
इस समय बुध कन्या राशि में संचार कर रहे हैं और गुरु मकर राशि में। गुरु और बुध 18 अक्टूबर को वक्री से मार्गी हुए हैं। ज्योतिष में गुरु और बुध को विशेष स्थान प्राप्त है।  ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। वहीं  देवगुरु बृहस्पति को  ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। बुध देव 2 नवंबर को राशि परिवर्तन करेंगे और गुरु 20 नवंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आने वाले 12 दिनों तक कुछ राशियों पर गुरु और बुध की विशेष कृपा रहेगी। 
 वृष राशि
    वृष राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
    दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
    कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
    आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
    मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि
    कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है।
    आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
    नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
    आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
    धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
    जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक राशि
    गुरु और बुध का मार्गी होना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ कहा जा सकता है।
    नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
    आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
    वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
    परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
    इस समय निवेश करने से लाभ हो सकता है।
    धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
धनु राशि
    बुध और गुरु के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
    भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
    धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
    मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
    नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।
    सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
मीन राशि
    मीन राशि के जातकों के लिए बुध और गुरु का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है।
    व्यापार में लाभ होगा।
    कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
    जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
    नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english