भूलकर भी घर में ना लगाएं ये पौधा
हिंदू धर्म में पेड़ पौधों का विशेष महत्व होता है। एक तरफ जहां पेड़ पौधे से चारों तरफ का वातावरण साफ और सुंदर बनता है तो वहीं दूसरी तरफ यह व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और भाग्य में चमत्कारी परिवर्तन भी लाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर पेड़ पौधे लगने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पेड़ लगाने से कौन से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि पेड़- पौधें में देवताओं का निवास स्थान होता है। वास्तु के अनुसार घर पर तुलसी का पौधा, केले का पौधा और शमी का पौधा लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वास्तुशास्त्र में जहां कुछ पौधों को लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती तो कुछ पेड़-पौधों को लगाना वर्जित माना गया है। ऐसा ही एक पौधा है पीपल।
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का विशेष महत्व होता है। पीपल के पेड़ में देवताओं और पितर देवों का वास माना जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार घर पर पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर पर पीपल के पेड लगाने या उगने से दुर्भाग्य पैदा होता है। हालांकि घर के बाहर या मंदिर के आसपास पीपल के पेड़ को बहुत ही शुभ माना गया है। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और दीपक जलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है इसके अलावा शनि दोष से छुटकारा भी मिलता है। घर पर पीपल के पौधे का उगना शुभ नहीं माना जाता है। पीपल का पेड़ वैराग्य का प्रतीक होता है। ऐसे में वैवाहिक जीवन के लिए यह अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पीपल के पेड़ लगाने से वहां के बच्चे अक्सर बीमार रहते हैं।
Leave A Comment