ब्रेकिंग न्यूज़

अगर इस दिशा आपने लगाया है कैलेंडर तो तुरंत हटा दें
 घर से लेकर व्यापार तक हर एक चीज में वास्तु का हाथ होता है। इतना ही नहीं घर की घड़ी, सीढिय़ां, अलमारी, घर का रंग, पूजा घर, मूर्तियां आदि सभी चीजों का वास्तु के  हिसाब से अलग-अलग महत्व है और सबकी एक खास दिशा निर्धारित है। अगर वास्तु के अनुसार हर एक दिशा का सही से पालन किया जाए तो फायदा होता है। ऐसे ही एक चीज है कैलेंडर, जिसका भी वास्तु में काफी महत्व है और इसकी भी वास्तु के अनुसार एक दिशा निर्धारित है और अगर गलत दिशा में इसे लगाया गया तो इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है। अगर सही दिशा में कैलेंडर लगाया गया तो घर में सुख-शांति रहती है।
 वास्तु के अनुसार किस दिशा में कैलेंडर लगाना सही रहता है?
वास्तु के अनुसार कैलेंडर को हमेशा उत्तर, पूर्व या पश्चिम की दीवार पर लगाना सही रहता है। अगर आप सामाजिक कार्यों से जुड़े रहना चाहते है तो कैलेंडर को पूर्व दिशा में लगायें। नए अवसरों को प्राप्त करने के लिए और बिजऩस में प्रोमोशन पाने के लिए कैलेंडर को उतर दिशा में लगाना चाहिए। घर में धन को बढाने के लिए और पैसे की सेविंग करने के लिए कैलेंडर को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।
 वास्तु के अनुसार इस दिशा में भूलकर भी कैलेंडर ना लगायें
कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। अगर आपने गलती से भी कैलेंडर को दक्षिण दिशा की दीवार पर लगा दिया है तो उसे तुरंत हटा दें। माना जाता है कि इससे इंसान का बुरा वक्त शुरू हो सकता है। वास्तु के अनुसार कैलेंडर और घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिये। 
 वास्तु के अनुसार कैलेंडर से जुडी कुछ ख़ास बातें
-कैलेंडर को कभी भी दरवाजे के आगे या पीछे नहीं टांगना चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे घर में तनाव का माहौल रहता है।
-कैलेंडर में दिन या तारीख देखते समय आपका मुंह हमेशा उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। ध्यान रहे दक्षिण दिशा में मुंह होना वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है।
-कैलेंडर खरीदते समय इस बात का ख़ास ध्यान रखें की इस पर किसी जंगली जानवर और किसी तरह की हिंसक तस्वीर ना हो।
-कैलेंडर पर कभी भी रोते हुए लोगों की और उदास लोगों की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। ऐसा कैलेंडर घर में वास्तुदोष उत्पन्न करता है जिसे घर में नकारात्मकता फैलती है और घर में तनाव का माहौल रहता है।
-सही दिशा में ही कैलेंडर टांगना चाहिए, इससे आपके जीवन में सुख-शांति रहती है और पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है। कैलेंडर को गलत दिशा में लगाने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
-फटा हुआ कैलेंडर कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english