ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए 2022 में कौन से अंक वालों की खुलेगी किस्मत...
ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।
मूलांक 2-  
    बौद्धिक कार्यों में सफलता दिलाएगा।
    निश्चित रूप से लेखन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता के नए पायदान पर ले जाएगी।
    प्यार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
    कोई पुरस्कार या अवॉर्ड मिलने की संभावना बनेगी।
    जो छात्र क्रिएटिव क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें भी सफलता मिलेगी।
    मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
    कला और बैंकिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।
    ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
    पुत्री के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही चिंता समाप्त होगी।
मूलांक 4-
    मान-सम्मान, धन और सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
    प्रेम संबंधों या वैवाहिक जीवन में चला आ रहा मतभेद समाप्त होगा।
    सरकार व राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष शुभ है।
    कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
    समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके फैसलों की प्रशंसा करेंगे।
    पुत्र के करियर में बेहतर परिवर्तन का समाचार प्राप्त होगा।
    परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा।
मूलांक 6- 
    यह साल समृद्धि प्रदान करने वाला होगा।
    नए वाहन का योग बनेगा।
    सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
    कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होगी और प्रोन्नति का योग बनेगा।
    प्रेम संबंध में पूर्णत: सफल होंगे।
    वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
    परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा।
    घर में कोई शुभ आयोजन होगा।
    करियर में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त होगी।
    संतान के विवाह से संबंधित प्रयास सफल होंगे। 
मूलांक 7-
    यह साल कई चौंकाने वाले परिणाम लाएगा, जिसमें अचानक मनचाहा स्थान परिवर्तन, प्रेम प्रसंग में सफलता, जमीन-जायदाद के मामले में सफलता आदि शामिल हैं।
    कोई मित्र या परिवार का सदस्य, जिससे संवाद रुक सा गया है, उससे अचानक संबंध बेहतर हो जाएगा।
    कार्यस्थल पर और निजी जीवन में थोड़ी भ्रम की स्थिति भी हो सकती है।
    नए रिश्ते की शुरुआत होगी।
    अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
    वाहन खरीदेंगे।
    यह वर्ष एक नई दिशा और संभावना लाएगा। 
    कई लाभ अचानक होंगे और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english