ब्रेकिंग न्यूज़

30 साल बाद कुंभ राशि में आएंगे शनिदेव, इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
जब-जब शनिदेव एक राशि छोड़कर किसी दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तब-तब कई लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। शनि के राशि परिवर्तन का ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्व होता है। शनि का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शनि प्रत्येक ढाई वर्षों के बाद अपनी राशि बदलते हैं। अब नया साल जल्द ही शुरु होने वाला है। ऐसे में साल 2022 में शनि अपनी राशि बदलने वाले हैं। शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि को छोड़ते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि का कुंभ राशि में प्रवेश 30 वर्षों के बाद हो रहा है। क्योंकि शनि किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते है इस कारण से उन्हें सभी 12 राशियों में दोबारा से आने के लिए तीस वर्षों का समय लेते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को राहत मिलती है तो कुछ की परेशानियां बढ़ जाती हैं। 
आइए जानते हैं शनि के कुंभ राशि में गोचर करने पर किन-किन राशि वालों की मु्श्किलें बढ़ने वाली हैं। 
कर्क राशि 
साल 2022 में शनि का राशि परिवर्तन कुंभ राशि में होने से कर्क राशि के जातकों पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा। आर्थिक परेशानियां बढ़ने के संकेत हैं। नौकरी और बिजनेस में छोटी-मोटी कठिनाइयों का सामना करने को मिल सकता है। निवेश संबंधी बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूर है। बिना सोचे-समझें कहीं भी निवेश करना आपके लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। कोई नया कार्य जल्दी में शुरू न करें हानि उठानी पड़ सकती है।
कुंभ राशि
कोई बड़ा फैसला आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बीमारियां आपको ज्यादा सताएंगी। जिसका आपको ख्याल रखना होगा। पैसों की परेशानियां बढ़ सकती है इसलिए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूर होगी। परिवार में विवाद बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
साल 2022 में शनि आपको कष्ट देंगे। किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए आपको काफी समय लगेगा। कठिन परिश्रम करने के बावजूद आपको उसका उतना फल प्राप्त नहीं होगा जितना होना चाहिए। नौकरी में मन नहीं लगेगा जिसकी वजह से आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खर्चो में बेहताशा वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मनमुटाव बढ़ सकता है।
तुला राशि 
शनि का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। धन हानि की संभावना ज्यादा है और पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। व्यापार और नौकरी करने वाले जातको के लिए साल के शुरुआती कुछ महीने बहुत ही परेशानियों से बीतेगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english