ब्रेकिंग न्यूज़

इस राशि पर रहती है सूर्य देव की कृपा
सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों का राजा माना गया है। कुंडली में सूर्य के प्रबल होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह भी कहा जाता है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं और मेष सूर्य की उच्च राशि है जबकि तुला इनकी नीच राशि है। चंद्रमा, मंगल और गुरु सूर्य के मित्र ग्रह हैं और शुक्र, शनि सूर्य के शत्रु ग्रह हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बता रहें हैँ कि सूर्य देव की सबसे ज्यादा कृपा किस राशि पर रहती है और सूर्य पूजा के लाभ व सूर्य पूजा विधि-
सिंह राशि पर रहती है सूर्य देव की कृपा :
सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है। सूर्य इस राशि के स्वामी ग्रह हैं, जिस वजह से सूर्य की इस राशि पर विशेष कृपा रहती है। लेकिन बाकी राशियों के जातक भी भगवान भास्कर की पूजा-उपासना कर उनकी कृपा का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं।
सूर्य की पूजा करने की विधि:
रविवार के दिन स्नानादि के बाद सबसे पहले भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में रोली और अक्षत डालकर ‘ॐ घृणि सूर्याय नम:’ मंत्र का जप करते हुए अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद लाल रंग के आसन पर बैठकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके भगवान सूर्य के इसी मंत्र का कम से कम एक माला जाप भी कर सकते हैं। सूर्य देव को जलार्पण करने के दौरान मंत्र- ॐ विश्वानि देव सवितर्दुरितानि परासुव। यद् भद्रं तन्न आ सुव।। 
--अर्थात ये विश्वानि देव (सूर्य देव) आप हमारे सभी दुर्गणों व दुखों को दूर कीजिए। जो हमारे लिए कल्याणकारी हो वह प्रदान कीजिए।} का मनन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रात: स्नान के बाद बिना कुछ खाए-पिए ही सूर्य को जल दिया जाता है। सूर्य को जल देने से सूर्योदय से एक घंटे बाद तक का समय ही सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
सूर्य पूजा के लाभ-
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जातक की कुंडली में सूर्य प्रबल होने पर मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि और सरकारी नौकरी के अवसर प्राप्त होते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्यदेव की आराधना का अक्षय फल मिलता है। सच्चे मन से की गई साधना से प्रसन्न होकर भगवान भास्कर अपने भक्तों को सुख-समृद्धि एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। सूर्यदेव की कृपा होने पर कुंडली में नकारात्मक प्रभाव देने वाले ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है।
कुछ लोगों का मानना है कि नियमित रूप से रविवार को सूर्य उपासना करने से कुष्ट रोग जैसी असाध्य बीमारी का असर भी कम किया जा सकता है।
सिंह राशि वालों के गुण :
    सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहते हैं।
    ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
    ये लोग किसी भी काम को करने से डरते नहीं है।
    ये लोग हर किसी को खुश रखते हैं।
    सिंह राशि वाले दयालु स्वभाव के होते हैं।
    ये लोग जीवन में कुछ न कुछ नया करते हैं।
    ये लोग दिल के साफ होते हैं।
    सिंह राशि वाले ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं।
    इन लोगों पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है।
    सिंह राशिवाले लोग हर कार्य में माहिर होते हैं।
    सूर्य देव की कृपा से ये लोग जीवन में खूब मान- सम्मान प्राप्त करते हैं।
    सिंह राशि के लोगों को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।
    सिंह राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
    इन लोगों की नेतृत्व क्षमता काफी अच्छी होती है।
    ये लोग उच्च पदों पर आसीन होते हैं।
    सिंह राशि वाले नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की करते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english