घर लाएं ये पौधा.... धन की नहीं होगी कभी कमी
हिन्दू धर्म में पेड़ पौधों की पूजा का प्रावधान है। बहुत से ऐसे पौधे हैं जिन्हें घरों में लगाकर उनकी पूजा की जाती है। माना जाता है कि इन पौधों के रहने से घर में हमेशा बरकत होती है। ऐसा ही एक पौधा है लक्ष्मणा का, जो धनलक्ष्मी का कारक है। माना जाता है कि इस पौधे के घर में रहने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
लक्ष्मणा का पौधा मिलना बहुत दुर्लभ है परंतु यदि प्रयास किया जाए तो मिल भी जाता है। यह बेल की तरह होता है। इसके पत्ते पान या पीपल के पत्ते की तरह होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इसे गूमा गू कहते हैं और वैद्य वर्ग इसे लक्ष्मण बूटी कहते हैं। कुछ इसे अपराजिता का पौधा ही मानते हैं। यह पौधा भी कई तरह से लाभदायी होता है। घर में किसी भी बड़े गमले में इसे लगाया जा सकता है। आइये जानते हैं इस पौधे को लगाने के क्या हैं लाभ।
1. लक्ष्मणा का पौधा भी श्वेत अपराजिता के पौधे की तरह धनलक्ष्मी को आकर्षित करनेमें सक्षम है। कहते है कि जिस भी घर में सफेद पलाश और लक्षमणा का पौधा होता है, वहां जिंदगी भर किसी भी प्रकार से धन, दौलत की कमी नहीं रहती है।
2. दोनों ही पौधों के आयुर्वेद और तंत्रशास्त्र में कई और भी चमत्कारिक प्रयोग बताए गए हैं। श्वेत लक्ष्मण का प्रयोग में लाया जाता है।
3. आयुर्वेदाचार्यों अनुसार यह फोड़े फुंसी, खांसी, मूत्र रोग, कान में सूजन एवं जलन, जिगर का रोग, जख्म घेंघा, सफेद दाग, पथरी, सूजाक, त्वचार रोग, सिरदर्द, आधा शीशी, माइग्रेन आदि रोगों के इलाज में लाभदायक है।
Leave A Comment