अगर आप भी रह रहे हैं कॉर्नर के मकान में, तो जानें ले इससे जुड़े वास्तु दोष
जीवन में सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहे हैं इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का सही से पालन किया जाए तो लंबे समय तक आपको परेशानियां तंग कर सकती है या फिर बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। देखा जाए वास्तु दोष के कारण खासतौर पर लोगों को धन हानि, मानसिक प्रताडऩा और अशांति का सामना करना पड़ता हैैं।
आज हम कॉर्नर वाले मकान से जुड़े वास्तु दोषों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। हालांकि इनसे जुड़े उपायों को करके इनसे काफी हद तक छुटकारा भी पाया जा सकता है।
- कहा जाता है कि अगर मकान के दोनों कोने काटने वाली सड़क मकान की ओर आती है तो इस स्थिति में पैसा आता है, लेकिन उतनी ही तेजी से चला भी जाता है। वास्तु के मुताबिक अगर सड़क दाएं ओर से घर की तरफ आए तो महिलाओं को और बाएं तरफ से आए तो घर के पुरुषों को परेशानियां होती हैं।
- अगर कोई मकान एल शेप में हो और सड़क के दाई और मोड़ पर मौजूद हो तो ये काफी अशुभ माना जाता हैैं। इस वजह से घर में रहने वाले लोगों को शारीरिक ही नहीं आर्थिक तंगीं का भी सामना करना पड़ता है।
- घर का अर्धचंद्राकार घेरे में होना भी अशुभ माना जाता हैैं। ऐसे घर में रहने वाले सदस्यों को आर्थिक दिक्कतें और पारिवारिक झगड़ों का सामना करना पड़ता है।
-वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर दो सड़कें वी शेप में मकान की तरफ आ रही हों, तो ये भी अशुभ माना जाता हैैं। इससे घर में रहने वाले पुरुष और महिलाएं अक्सर अस्वस्थ रहते हैं और करिअर में भी उतार-चढ़ाव रहता है।
Leave A Comment