ब्रेकिंग न्यूज़

अगर आप भी फेस कर रहे हैं अशांत मन की परेशानी, अपनाएं ये उपाय
कभी-कभी हमारा मन बड़ा अशांत रहता है। छोटी से छोटी बात भी हमें परेशान कर देती है और हम समझने लगते हैं कि हमारे साथ केवल बुरा हो रहा है। ऐसे में आप कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए आपको मन से ये उपाय अपनाने होंगे। 
गायत्री मंत्र का जाप
अगर आप भी अशांत मन का सामना कर रहे हैं और इससे अक्सर परेशान रहते हैं, तो रोजाना गायत्री मंत्र 'ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात' का जाप करें। इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है।
सात्विक आहार
 मान्यता है कि अगर हम सात्विक आहार का सेवन करते हैं तो हमारे मन से बुरे ख्याल दूर रहते हैं और ध्यान भी केंद्रित रहता है। साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। 
एकादशी व्रत
ऐसा माना जाता है कि मन को शांत करने के लिए एकादशी का व्रत रखना भी अच्छा होता है।  महीने में दो बार पडऩे वाले इस दिन पर अगर आप व्रत रखने में समर्थ नहीं हैं तो इस दिन भूल से भी चावल का सेवन न करें। 
सूर्य देव को जल
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है।  कई लोग सुबह उठकर पूजा पाठ करने से पहले सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं।  आप भी सुबह-सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाए, क्योंकि इससे आपको पॉजिटिव एनर्जी भी मिलेगी। 
भगवान का ध्यान
शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान का ध्यान रोजाना लगाना जीवन में सुख और समृद्धि लाने का अत्यंत शुभ जरिया है।  मन को शांत करने के लिए सुबह या शाम को मंदिर जाएं और भगवान का ध्यान लगाएं।  अगर आप मंदिर नहीं जा पाते हैं, तो घर में ही भगवान का ध्यान लगाएं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english