जरूर रखें घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
वास्तु शास्त्र में मिट्टी के बर्तनों को बहुत शुभ माना गया है। इसके मुताबिक घर में मिट्टी के बर्तन, मटके, सुराही हों तो वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सही जगह पर रखा जाए। साथ ही सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। यदि इन सबका पालन किया जाए धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से घर में खूब धन-वैभव होता है और किसी चीज की कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं घर में वास्तु के अनुसार सुराही रखने से क्या फायदे होते हैं और इसे घर में किस दिशा में किस तरह से रखना चाहिए।
माता लक्ष्मी का वास
वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी की सुराही घर में रखने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि घर की उत्तर दिशा में सुराही में पानी भर कर रखना बहुत शुभ होता है। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में देवताओं का वास होता है इसीलिए पानी से भरी सुराही को उत्तर दिशा में रखने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं।
ग्रहों को करता है नियंत्रित
घर में रखा मिट्टी का घड़ा बुध और चंद्रमा की स्थिति को नियंत्रित करता है और उसके अशुभ प्रभावों से बचाता है। इसके साथ ही यदि मिट्टी के घड़े का पानी पिया जाए तो पानी पीने से कुंडली की स्थिति मजबूत रहती है। घड़े को हमेशा पानी से भरा रखना चाहिए, खाली घड़े से धन की हानि होती है।
नौकरी में उन्नति
यदि आपकी नौकरी में पदोन्नति नहीं हो रही तो नियमानुसार रोज सायंकाल के समय मिट्टी के घड़े के पास दीपक व कपूर जलाएं। ऐसा करने से करियर और व्यापार में उन्नति होती है।
मंगल की स्थिति करता है मजबूत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मंगल की स्थिति को मजबूत करने के लिए मिट्टी के कुल्हड़ में पानी पीना चाहिए। यदि आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप मिट्टी के बर्तन या फिर कुल्हड़ में पानी भरकर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। ऐसा करने से शनि से संबंधित कष्ट दूर होते हैं और कुंडली में भी शनि की स्थिति मजबूत होती है।
चूल्हे से रखें दूर
यदि मटका रसोई में रखा है तो उसे गैस या चूल्हे से दूर रखना चाहिए। अग्नि और जल को पास-पास नहीं रखना चाहिए। इससे पैसे की तंगी दूर होगी।
Leave A Comment