घर की इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा, मिलेगा खूब सारा धन और होगी बरकत
घर के माहौल को महकाने के लिए लोग अक्सर सुगंधित फूलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर के वातावरण में खुशबू फैलाते हैं, बल्कि इनके रंगबिरंगे फूलों की छटा भी देखने लायक होती है। वास्तुशास्त्र में ऐसे भी कुछ सुगंधित पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से जीवन में तरक्की, सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है। रजनीगंधा उन फूलों में से एक है, जो बेहद सुगंधित होते हैं। यदि रजनीगंधा के पौधों को घर की सही दिशा में लगाया जाए तो इससे न सिर्फ लाभ प्राप्त होगा बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...
- पूजा-पाठ में भी रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा रजनीगंधा के फूलों से तेल और इत्र भी बनता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं और वास्तु शास्त्र में इसे धन, सुख-समृद्धि पाने के लिए बेहद शुभ माना गया है।
-रजनीगंधा के फूलों की माला देवी-देवताओं को अर्पित की जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रजनीगंधा का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से घर में बरकत होती है। साथ ही तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं।
-पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है तो घर के आंगन में रजनीगंधा का पौधा लगाएं या किसी गमले में लगा कर रखें। इससे पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और दोनों के बीत प्यार बढ़ता है।
-कहा जाता है कि रजनीगंधा का पौधा कई तरह के वास्तु दोष दूर करता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मकता आती है। साथ ही धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।
Leave A Comment