इन 3 राशियों पर गणपति बप्पा की रहती है हमेशा विशेष कृपा, मिलती है रिद्धि-सिद्धि
10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव 31 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। गणपति भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं। मान्यता है कि गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। भगवान श्रीगणेश की कृपा से जातक का जीवन खुशियों से भर जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर भगवान श्रीगणेश की विशेष कृपा रहती है। जानें किन राशियों पर रहती है विघ्नहर्ता की विशेष कृपा-
मेष राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मेष राशि पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातक विवेकशील, बुद्धिमान और अपने कार्यों में दक्ष होते हैं। इस राशि के जातकों को गणपति की विशेष कृपा होने से कार्यों में जल्दी सफलता हासिल होती है। मेष राशि के जातकों को हर दिन गणपति अराधना करनी चाहिए।
मिथुन राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, राशिचक्र की तीसरी राशि यानी मिथुन पर भगवान गणेश मेहरबान रहते हैं। ये लोग प्रतिभावान होते हैं। कहा जाता है कि इस राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अधिक सफल होते हैं। ये दयालु स्वभाव के होते हैं। हालांकि ये जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मिथुन राशि के जातकों को प्रतिदिन बप्पा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
मकर राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश मकर राशि के जातकों पर कृपा रहती है। इस राशि के जातकों को ईमानदार व विश्वासी माना जाता है। ये बुद्धिमान होते हैं। इस राशि के जातक पढ़ाई- लिखाई के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं। मकर राशि के जातकों को भगवान गणेश का हर दिन स्मरण करना चाहिए।
Leave A Comment