घर में इस पौधे को लगाने से आती है समृद्धि, धन-धान्य से भर जाता है घर
शास्त्रों में कहा गया है कि एक 1 पेड़ 10 पुत्रों के समान होता है। फूलों वाले पौधे तनाव से मुक्ति दिलाते हैं। साथ ही इन्हें देखकर मानसिक शांति भी मिलती है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से समृद्धि बनी रहती है। उन्हीं में से एक पौधा है पारिजात। पारिजात को आम सभी हरसिंगार के नाम से भी जानते हैं। जिस घर में पारिजात का वृक्ष लगा होता है उस घर में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं पारिजात वृक्ष के लाभ
-पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पारिजात का वृक्ष समुद्र मंथन से निकला है। कहते हैं जिस घर में हरसिंगार का पौधा लगा होता है उस घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है।
-पारिजात का वृक्ष घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में बरकत भी आती है। यदि वास्तु के अनुसार पारिजात का पौधा लगाते हैं तो घर में धन धान्य की कमी नहीं होती।
-वास्तु शास्त्र के अनुसार पारिजात का वृक्ष उत्तर पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। इससे मानसिक तनाव भी दूर हो जाता है।
- पारिजात का पौधा अगर आप मंदिर के पास लगाते हैं तो ज्यादा फलदायी होगा।
-इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पौधे को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान होने लग जाएगा।
-हरसिंगार या पारिजात के फूलों की महक इतनी अच्छी होती है कि इससे तनाव और अनिद्रा जैसी चीजें दूर होती हैं। इन फूलों की खुशबू से मानसिक परेशानियां ठीक होती हैं और इसकी खुशबू मन को शांति भी देती है।
-ऐसा माना जाता है कि पारिजात का पौधा घर में लगाने से घर के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है और दीर्घायु होने का वरदान भी मिलता है।
-धार्मिक महत्व के अलावा पारिजात के पौधे का और फूलों का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है। आयुर्वेद में पारिजात के फूलों से कई प्रकार की बीमारियों के रोकथाम की दवाइयां बनाई जाती हैं।
- पारिजात के पौधे को घर में लगाने को लेकर वास्तुशास्त्र में दिशाओं के बारे में बताया गया है। वास्तु में बताया है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए परिजात के पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
Leave A Comment