घर में खुशहाली बनाएं रखने के लिए आज ही अपनाएं ये आसान फेंगशुई टिप्स
फेंगशुई चीन की एक 3000 साल पुरानी पद्धति है। फेंगशुई में बताए गए उपायों को अपनाने से घर में सुख समृद्धि आती है और साथ ही साथ सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है। फेंग शुई क्या है? फेंग शुई ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने और आपको शांति से जीने में मदद करने के लिए प्रकृति और मनुष्य के बीच संतुलन बनाने का काम करता है। फेंग शुई के साथ बैंलेस बनाने के लिए, आपको प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले इन पांच तत्वों- पृथ्वी, जल , अग्नि, धातु और लकड़ी के साथ संतुलन बनाने का प्रयास करना चाहिए।
घर के लिए 5 जरूरी फेंगशुई टिप्स-
1. दरवाजे के सामने का रास्ता हमेशा साफ- सुथरा रखें। फेंग शुई में सामने के दरवाजा, एनर्जी के अंदर जाने का एक माध्यम होता है। इसके जरिए ही एनर्जी घर में प्रवेश करती है और सभी दिशाओं में बहती है। दरवाजे के सामने की जगह साफ होने से पॉजिटिव एनर्जी का अच्छे से स्वागत होता है।
2. कमांड पोजीशन आपको अपने जीवन पर कंट्रोल रखने की अनुमति देती है और आप तक पहुंचने वाली हर चुनौती के लिए आपको तैयार रखता है। फर्नीचर को दरवाजे से तिरछे करके रखें, ताकि आप देख सकें कि कौन या क्या घर के अंदर प्रवेश कर रहा है। यह आपके बिस्तर, सोफे और घर में बने ऑफिस पर लागू होता है।
3. एनर्जी हर दिशा में अच्छी तरह से बहती रहे इसके लिए कमरों में हर चीज का व्यवस्थित होना बेहद जरूरी है। फेंगशुई घर में रखे तत्वों के बीच संतुलन बनाए रखने के बारे में है। यदि आपके घर में ऐसी कोई भी चीज है जो एनर्जी के फ्लो को ठीक ढंग से बहने से रोक रही है तो उसे जल्द से जल्द दूर करने का उपाय करें। अधिक से अधिक रोशनी को कमरे में आने दें
4. एनर्जी के फ्लो को करें कंट्रोल। एक बार सारी अव्यवस्था दूर हो जाने के बाद आपके सामने अगली चुनौती एनर्जी के फ्लो को बैलेंस करना होगा। पॉजिटिव एनर्जी को घर के अंदर बनाये रखने के लिए एनर्जी को बरकरार रखना बेहद जरूरी है। जिसकी शुरुआत घर के रास्तों से करें। कभी भी दो दरवाजे एक- दूसरे के आमने -सामने न बनाए। ऐसा करने से आने वाली एनर्जी तुरंत दूसरे दरवाजे से बाहर चली जाएगी।
5. सोच -समझ कर चुने घर बनाने की जगह, ऐसा माना जाता है कि घर के पास गन्दा एरिया होने से निगेटिव एनर्जी इनवाइट होती है। कब्रिस्तानों के सामने, कचरा डंप साइटों और बिजली स्टेशनों के पास रहने से बचें। इसी तरह, टी-पॉइंट के सबसे ऊपर या कॉर्नर पर रहने से बचें, क्योंकि इससे आपके घर में बहुत सारी एनर्जी डायरेक्ट प्रवेश कर सकती है। आप अपने घर में किन चीजों को मदद से, किस तरह की एनर्जी को अंदर ला रहे हैं। इस बात का ज्ञान होना आपके लिए बेहद जरूरी है।
Leave A Comment