दिवाली पर इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा
शुक्र ग्रह 18 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य व केतु पहले से विराजमान हैं। तुला राशि में एक साथ ही ग्रह आने से त्रिग्रही योग बनेगा। दिवाली का त्योहार भी त्रिग्रही योग में मनाया जाएगा। तुला राशि में शुक्र के आने का असर कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा।
जानें दिवाली का त्योहार मेष समेत इन राशियों के लिए साबित होगा लाभकारी-
मेष
मेष राशि वालों को शुक्र गोचर के प्रभाव से करियर में खूब तरक्की मिल सकती है। इस दौरान सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
वृषभ-
शुक्र गोचर आपके लिए करियर में नए अवसर खोलेगा। इस दौरान आपको धन लाभ के प्रबल आसार हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
कर्क-
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ परिणाम ला सकता है। इस गोचर काल में आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आपको कम मेहनत का ज्यादा फल मिलेगा। कड़ी मेहनल का फल इस अवधि में आपको धन लाभ के रूप में मिलेगा।
कन्या-
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि कराने वाला माना जा रहा है। इस दौरान आप धन संचय कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए साधन बनेंगे।
तुला-
तुला राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लग्न भाव में शुभ माना जा रहा है। इस गोचर के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आपकी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में पॉजिटिव बदलाव होंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
Leave A Comment