अगर आपने भी घर में लगाए हैं ये पौधे तो तुरंत हटा दें वरना परेशानी खड़ी हो सकती है....
पेड़ पौधे घर में हरियाली लाते हैं। इन्हें लगाने से न सिर्फ हमें सुकून मिलता है बल्कि खुद को हम प्रकृति के करीब भी महसूस करते हैं। और इसी वजह से हम सभी बीमारियों से बचे रहते हैं। वास्तु में पेड़-पौधों का खास महत्व माना जाता है। अगर घर में शुभ पेड़-पौधे सही जगह लगाए जाएं तो यह सुख-समृद्धि लाते हैं। वहीं पौधे अगर वास्तु के अनुसार सही दिशा में ना हों तो इसके अशुभ परिणाम भुगतने पड़ते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो पौधे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।
कैक्टस
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। इस वजह से घर और जीवन में तनाव और परेशानियां आ सकती हैं।
कपास
वास्तु शास्त्र के अनुसार वैसे तो कपास का पौधा देखने में बहुत खूबसूरत होता है लेकिन इसे घर के अंदर नहीं लगाया जा सकता। दरअसल यह घर में धन आगमन में बाधा पैदा करता है।
बोनसाई
वास्तु शास्त्र के हिसाब से बोनसाई पौधा आपके जीवन चक्र को बाधित करता है। इस वजह से आपको अपने बिजनेस और करियर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
इमली
वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली के पेड़ या पौधे घर के आसपास नहीं होने चाहिए। ये नकारात्मक ऊर्जाओं को खींचता है जिससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है।
मेहंदी
मेहंदी की गंध तेज होती है। वास्तु के अनुसार मेहंदी से मानसिक शांति और वातावरण दोनों दूषित हो सकते है। इससे आपके घर में नकारात्मक शक्तियां जल्दी प्रवेश कर सकती हैं।
Leave A Comment