ब्रेकिंग न्यूज़

 सूर्य करेंगे 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश, इन 3 राशि के जातकों को होगा लाभ
 सूर्य एक आत्मा कारक ग्रह हैं और हर महीने वो राशि परिवर्तन करते हैं। 16 दिसम्बर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे जिसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है। देव गुरु बृहस्पति की राशि में आकर सूर्य देव बेहद शुभ हो जाते हैं। धनु राशि अग्नि तत्व की राशि है वहीं सूर्य ग्रहों के राजा है। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन कौन सी है। 
 मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते है। पंचम भाव से शिक्षा, प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। सूर्य का गोचर अब आपके नवम भाव में होगा जो की भाग्य का स्थान है। सूर्य की दृष्टि आपके तीसरे स्थान में जा रही है जो की साहस और पराक्रम का भाव है। सूर्य के इस गोचर से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस समय की गई यात्राओं से आपको लाभ होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। इस समय अपने प्रेमी के द्वारा गुप्त मदद मिलेगी। 
 तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लाभ स्थान यानी एकादश भाव के स्वामी होते है। इस समय सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। तीसरे भाव से भाइयों, साहस और पराक्रम का विचार किया जाता है। सूर्य की दृष्टि इस समय आपके भाग्य स्थान पर होगी। सूर्य के इस गोचर के फलस्वरूप आपको काम के सिलसिले में की गई यात्राओं से लाभ होगा। इस समय आपके पिता से आपको बड़ी मदद मिल सकती है। आपके भाग्य का आपको पूरा साथ मिलने वाला है। आप अगर निवेश करने की सोच रहे है तो यह सही समय है। व्यापारी वर्ग को इस समय बढ़िया मुनाफा होगा। 
 कुम्भ राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होते है। सप्तम भाव से जीवनसाथी और साझेदारी का विचार किया जाता है। सूर्य का गोचर आपके लाभ स्थान में होने जा रहा है। सूर्य की दृष्टि आपके पंचम भाव यानी की संतान भाव पर होगी। सूर्य का यह गोचर छात्र वर्ग के लिए बेहद शुभ है। इस समय अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो कर सकते है। आपकी पत्नी के माध्यम से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शेयर मार्किट में निवेश करने वाले जातक इस समय सोच समझकर धन खर्च करे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english