ब्रेकिंग न्यूज़

 29 दिसंबर से मकर राशि में शुक्र का गोचर,  जानें किस राशियों को होगा लाभ ही लाभ
--पंडित प्रकाश उपाध्याय
 वैदिक ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है।  शुक्र ग्रह की कृपा से जातक को भोग विलास,भूमि,भवन और वाहन का सुख प्राप्त होता है। शुक्र देव जब कुंडली में मजबूत होते हैं तो जातक को स्त्री सुख की प्राप्ति होती है।  शुक्र देव 29 दिसंबर को शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे और 22 जनवरी तक वहीं विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र के इस गोचर से 3 राशियों को लाभ ही लाभ होगा।  जानें वो 3 राशियां कौन सी है ?
 मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए  शुक्र का गोचर आपके दसवें भाव से होगा। दसवें भाव से जातक के कार्य स्थल और कर्म का विचार किया जाता है। शुक्र का गोचर इस भाव में बेहद अच्छे फल देने वाला माना गया है। शुक्र की सप्तम दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी। इस गोचर के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति आपको इस समय होगी। अगर आप खुद का काम करते हैं तो इस समय आपको बड़ा निवेश प्राप्त हो सकता है। इस गोचर के दौरान आपको महिला सहकर्मी की मदद से किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं तो समय अच्छा रह सकता है। 
  कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र का गोचर अब आपके पंचम स्थान से होने जा रहा है। पंचम भाव से जातक की शिक्षा, प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। पंचम भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके एकादश भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर के कारण नवीन प्रेम संबंध स्थापित होने का योग है। इस दौरान आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस गोचर के कारण स्त्री जातकों को अपने व्यापार में बेहद अच्छा मुनाफा होगा। इस समय सिनेमा जगत से जुड़े जातकों को अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होगी। अगर आप विदेशों में कारोबारी संबंध बनाने की सोच रहे है तो उसके लिए आप प्रयास करना शुरू कर दें। 
 मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र परम राजयोग कारक कहे गए हैं। शुक्र पंचम और दशम के स्वामी होकर बेहद शुभ फल प्रदान करते हैं। शुक्र का गोचर अब इस राशि के जातकों के लिए लग्न से ही होने वाला है। लग्न में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी। लग्न से जातक के व्यक्तित्व के बोध होता है। शुक्र के प्रभाव से आपको इस समय हर जगह से लाभ होता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस गोचर काल में आपको अपनी पत्नी से  सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपको अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए धन की जरूरत है तो वो परिवार की मदद से पूरी की जायेगी। इस गोचर काल के दौरान आपकी वाणी बड़ी मधुर और प्रभावी होगी। आपकी वाणी के प्रभाव से कई कार्य आप सम्पादित करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english