ब्रेकिंग न्यूज़

 घर में तोता पालना शुभ होता है या अशुभ
 कई लोगों को घर में पक्षियों को रखने का शौक होता है खासकर तोते को पालना। लेकिन तोता पालने से पहले ये जरूर जान लें कि यह पक्षी आपके लिए शुभ फल कारक है या अशुभ। 
 वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में तोता या फिर तोता रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है और उनकी स्मरण शक्ति बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि  घर में तोते के होने से परिवार के सदस्यों को बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और लोगों के मन में निराशा भी कम होती है। 
-वहीं माना जाता है कि घर में तोता पालने या फिर उसकी तस्वीर को रखने से  राहु केतु और शनि की बुरी नजर घर पर नहीं पड़ती है।  इसे पालने से घर में किसी की अकाल मृत्यु भी नहीं होती है। 
-घर में तोते को पिंजरे में रखा जाता है। किसी भी पक्षी को पिंजरे में कैद रखना शुभ नहीं होता है, लेकिन यदि ऐसा कर रहे हैं, तो इस बात का अवश्य ध्यान में रखें कि तोता हमेशा खुश रहे, क्योंकि  यदि तोता नाराज हो जाए तो वह आपके घर को बद्दुआ भी दे सकता है जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। 
-माना जाता है कि तोता को पालने से पति पत्नी का रिश्ता बेहतर होता है। साथ ही माहौल में सकारात्मकता बढ़ती है। 
- तोता पालना अशुभ फल भी दे सकते हैं। यदि किसी की कुंडली में तोते का योग नहीं है और वह तोता पालता है तो यह उसके लिए अपव्यय का कारण हो सकता है। 
- ऐसा भी कहा जाता है कि अगर तोता खुश नहीं होता है, तो वह अपने मालिकों को बददुआ देता है। किसी जीव या पक्षी को बंधक बनाकर रखना उचित नहीं होता है। 
-अगर किसी के घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल हो तो तोता उन शब्दों को सुनता है और फिर उन्हें दोहराता है। ऐसे तोते का फल शुभ नहीं होता है। इसलिए लोग तोते को सीता-राम, राधे कृष्ण, श्रीहरि कहना पहले सिखाते हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english