ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल के फील्ड में किस राशि के लोग मचाते हैं धमाल, जानें कहीं ये आपकी राशि तो नहीं

करियर में क्या करना है किस दिशा में आगे बढ़ना है। इस सवाल से हमारा रोजाना सामना होता है। क्या चुनना हमारे करियर के लिए सबसे सही होगा या हम क्या बनना चाहते हैं ऐसे हजारों सवाल रोजाना हमारे सामने आते रहते हैं। करियर चुनने में आने वाली समस्या दिन प्रतिदिन हमें बड़ी लगने लगती है। ऐसे में हम अपने से बड़े लोगों के पास जाकर सलाह मशवरा करते हैं ताकि हम अपने जीवन से जुड़ा यह अहम फैसला ले पाएं। करियर को चुनने के लिए कई बार ज्योतिषी परामर्श लेना भी बहुत मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं किस राशि के लिए कौन सा करियर ऑप्शन होगा सबसे सही
मिथुन: इस राशि के लोग जिज्ञासु और साहसी स्वभाव के होते हैं। इन्हें नए विषयों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में खासा रुचि होती है। मिथुन राशि के लोग इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और विज्ञापन को बतौर करियर चुन सकते हैं।
सिंह: इस राशि के लोग दृढ़ निश्चयी, भावुक और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। अपने बेहतरीन काम से यह बहुत से लोगों को प्रेरित करते हैं। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, पब्लिक स्पीकिंग और एक्टिंग में यह आसानी से फिट बैठ सकते हैं। शिक्षा, काउंसलिंग और समस्या समाधान से जुड़े विषय यह करियर के रूप में चुन सकते हैं।

मकर: इस राशि के लोग रचनात्मक विचारों वाले और दृढ़ निश्चयी होते हैं। यह जीवनभर एक ही लक्ष्य का पीछा करते हैं। हर काम को करने के पीछे इनका कुछ न कुछ छिपा हुआ उद्देश्य होता है। मकर राशि के लोग राजनीति, वित्त और वकालत के क्षेत्र में अपना करियर सोच सकते हैं। इस राशि के लोग इंजीनियरिंग व इमरजेंसी प्रबंधन में अपना करियर बना सकते हैं।

कन्या: इस राशि के जातक बुद्धिमान और व्यवस्थित तरीके से रहना पसंद करते हैं। वह छोटी से छोटी चीजों पर भी बेहद ध्यान देते हैं। ऐसे लोगों को साइंस, रिसर्च और लेखा- जोखा के क्षेत्र में अपना करियर तलाश करना चाहिए। इन्हें सामाजिक कार्य, वकालत और चिकित्सा के क्षेत्र में खासी रुचि रहती है।

वृश्चिक: इस राशि के जातक कोई भी काम योजना बना कर करते हैं। किसी भी काम को वृश्चिक राशि के लोग पूरे मन से करते हैं। लोगों की मदद करने की इनकी प्रवृत्ति होने के कारण इस राशि के लोग पुनर्वास, परामर्श और मनोवैज्ञानिक के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

मेष: इस राशि के लोगों में प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती इसीलिए यह अपने प्रोफेशनल जीवन में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इस राशि के लोग पुलिस अधिकारी, सैनिक, डॉक्टर, जैसे क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

कुंभ: इस राशि के लोगों को आजादी बेहद पसंद होती है। कुंभ राशि के लोग उन सभी चीजों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं जिनमें क्रिएटिविटी की जरूरत होती है। इस राशि के लोग ट्रेनर, डिजाइनर, वैज्ञानिक और डेटा एनालिस्ट के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

धनु: इस राशि के लोग मनोरंजन और दयालु स्वभाव के होते हैं। रोजाना की दिनचर्या से इस राशि के लोग जल्दी ऊब जाते हैं। इस राशि के लोग प्रशिक्षिक, पर्सनल ट्रेनर और विकास अधिकारी के क्षेत्र में यह अपना करियर बना सकते हैं।

वृष: इस राशि के लोग दृढ़ निश्चयी, वफादार और बेहद भरोसेमंद स्वभाव के होते हैं। वृषभ राशि के लोग वित्तीय सलाहकार, फैशन डिजाइनर, वकील ,मैनेजर जैसे पद बतौर करियर चुन सकते हैं।

कर्क: इस राशि के जातक सबका ख्याल रखने वाले, भरोसेमंद और समस्याओं का समाधान करने वाले होते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को लेकर यह सबसे अच्छी सलाह देते हैं।कर्क राशि के लोग नर्सिंग, चिकित्सा, सोशल वर्क, टीचिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

तुला: इस राशि के लोग बेहद काफी फ्रेंडली स्वभाव के होते हैं। यह अधिक से अधिक लोगों के साथ घुलना-मिलना पसंद करते हैं। तुला राशि के लोग मानव संसाधन प्रबंधन, कानूनी विश्लेषण, बिजनेसमैन और राजनायिक के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

मीन: इस राशि के लोग बेहद संवेदनशील होते हैं। मीन राशि के लोग चिकित्सक, नर्स, मनोवैज्ञानिक, सेल्समैन के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english