धन- लाभ पाने के लिए नोट कर लें ये आसान वास्तु उपाय
-पंडित प्रकाश उपाध्याय
पैसा हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण चीज है। जिसके जरिए हम जीवन में सभी तरह के ऐश और आराम से जुड़ी चीजें खरीद पाते हैं। जिसकी सहायता से हम सभी तरह की भौतिक व सांसारिक सुख सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ आसान से सिद्धान्त बताए गए हैं जिसकी मदद से आप अपने जीवन स्तर में सुधार कर बहुत सारा धन लाभ, सुख शांति हासिल कर सकते हैं।
1.पानी का रिसाव- वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन, बाथरूम या यहां तक की अगर घर के गार्डन में भी पानी का लीकेज, धन के लीकेज को दर्शाता है। पानी के लीकेज या अगर घर में कोई पाइप टूट गई हो तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लेना चाहिए क्योंकि वह बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान ला सकता है।
2. बाथरूम - घर में बाथरूम और शौचालय वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर नहीं बनाने से वित्तीय नुकसान के साथ ही साथ स्वास्थ्य और नींद में गिरावट की समस्या हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बाथरूम और शौचालय उत्तर पश्चिम या उत्तर पूर्व दिशा में बनाने चाहिए।
3. मेन गेट- वास्तु शास्त्र के घर का मेन गेट किसी भी चीज के प्रवेश का अहम रास्ता होता है। जिससे होकर कोई भी घर के अंदर प्रवेश करती है। घर का मेन गेट पॉजिटिव एनर्जी, धन और सुख- समृद्धि को अपनी ओर आकर्षित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट में नेम प्लेट, विंड चाइम्स, पौधे लगाकर रखना बेहद लाभकारी माना जाता है।
Leave A Comment