नए साल से पहले ही घर में ले आएं ये चीजें, होगी तरक्की...!
नया साल 2023 आने में अब कुछ दिन ही शेष हैं। नए साल पर लोग घर की साज-सज्जा के लिए कई तरह के शो पीस लाते हैं। क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में भी कुछ चीजों को घर पर रखना अति शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों को घर पर रखने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में नए साल की शुरुआत से पहले ही अपने घर पर इन चीजों को ले आएं-
पंडित प्रकाश उपाध्याय
लाफिंग बुद्धा- लाफिंग बुद्धा घर में रखना अति शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, जिस घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति होती है वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ध्यान रहे कि इस मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें।
तुलसी का पौधा- मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप नए साल में आर्थिक उन्नति चाहते हैं तो नए साल की शुरुआत से पहले ही घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
मोर पंख- भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख अति प्रिय हैं। कहते हैं कि जिस घर में मोर पखं होता है वहां खुशहाली का वास होता है।
धातु का कछुआ- वास्तु के मुताबिक, घर में धातु का कछुआ रखना अति शुभ माना गया है। कहते हैं कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
दक्षिणावर्ती शंख- दक्षिणावर्ती शंख को खरीदने के बाद उसकी विधि पूर्वक पूजा करके लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि का घर में आगमन होता है।
Leave A Comment