किसी काम को किए बिना चैन नहीं लेते ऐसे लोग
- पंडित प्रकाश उपाध्याय
हस्तरेखा विज्ञान में केवल रेखाओं को ही नहीं देखा जाता बल्कि उंगलियां और अंगूठे को भी देखा जाता है। हाथ में अंगूठे की स्थिति जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती है। जब बच्चा जन्म लेता है तो उसका अंगूठा मुट्टी में बंद रहता है। लेकिन जैसे जैसे वह बड़ा होता है तो अंगूठा सक्रिय होने लगता है। हस्तरेखा विज्ञान में अंगूठा आपके बौद्धिक स्तर का प्रतीक भी है। जानिए अंगूठे से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में।
-यदि किसी व्यक्ति का अंगूठा 90 डिग्री कोण पर झुका हुआ होता है तो ऐसे व्यक्ति बहुत ही दृढ निश्चयी होते हैं। ये किसी भी काम को किए बिना चैन नहीं लेते।
-यदि अंगूठा पीछे की ओर मुड़ जाए तो यह व्यक्ति की फिजूलखर्ची को दर्शाता है। ऐसा व्यक्ति अनावश्यक खर्च करता है। स्वभाव में ऐसे लोग गंभीर नहीं होते।
-यदि अंगूठा सीधा है तो ऐसा व्यक्ति ना केवल सोच-समझकर बात करता है बल्कि बहु सोच समझकर खर्च करता है।
-यदि तर्जनी और अंगूठे बीच की दूरी खुलते वक्त बेहद कम हो तो ऐसे व्यक्ति बहुत की कंजूस प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग जरुरी काम पर भी खर्च नहीं कर पाते। ऐसे लोग केवल बैंक में ही रुपयों को देखकर खुश होते रहते हैं।
Leave A Comment