वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगा तुलसी का पौधा, दूर करेगा हर समस्या
घर और ऑफिस में अब छोटे पौधों लगाना बेहद आम बात है। पौधे न सिर्फ ताजगी का एहसास कराते हैं बल्कि उस जगह की शोभा को भी बढ़ाते हैं। घर में यदि वास्तु-शास्त्र को ध्यान में रखकर सही तरीके से पौधे लगाए जाएं। तो इससे घर में सुख, शांति बनी रहती है और तरह -तरह की समस्याएं भी दूर रहती हैं। वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर में पेड़- पौधे लगाते समय कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है।
- पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी का निर्माण करते हैं। वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाते वक्त कुछ नियमों का पालन करना होता है। यदि इन नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए तो हर काम अच्छे से होता है और घर में निगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता है।
- वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर में बागवानी के लिए उत्तर और पूर्व दिशा बेहद शुभ मानी जाती है। अगर इस दिशा में बगीचा लगाया जाता है तो इससे आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और निगेटिव एनर्जी दूर रहती है।
- वास्तु-शास्त्र के अनुसार गार्डन को कभी भी दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं बनाना चाहिए। यदि इस दिशा में पौधे लगाएं जाए तो यह निगेटिव एनर्जी को आमंत्रित करता है।
- यदि उत्तर दिशा में पौधे लगाए जाएं। तो यह आपके करियर में नए अवसर लाता है और करियर में तरक्की हासिल करने में मदद करता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
- वास्तु-शास्त्र के अनुसार कभी भी कांटेदार पौधे को उत्तर दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
- घर में यदि आप कोई फलदार पेड़ लगाना चाह रहे हैं तो इसे हमेशा पूर्व दिशा में लगाएं। वास्तु-शास्त्र के अनुसार फलदार पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
- यदि आप अपने घर में लाल या गुलाबी रंग का कोई फूल लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इन आसान से टिप्स को आजमाने से अपने जीवन में पॉजिटिव बदलाव और खुशियां आने लगती है।
Leave A Comment