साझेदारी में भूलकर भी काम नहीं करें ऐसे लोग
-पंडित प्रकाश उपाध्याय
नौ ग्रहों में राहु को सबसे बलवान माना गया है। किसी भी व्यक्ति को राजा से रंक और रंक से राजा बना सकता है। अच्छा राहु व्यक्ति को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाता है। हस्तरेखा विज्ञान में भी राहु पर्वत के अच्छे या बुरे का संकेत देते हैं। वाद-विवाद और मुकदमेबाजी भी राहु ही कराता है। हाथ के बीचोंबीच का क्षेत्र राहु का होता है। यदि राहु के बीचोबीच में कोई त्रिभुज बने तो यह बहुत अच्छा है। ऐसे लोगों का भाग्योदय बचपन से ही हो जाता है। ऐसे लोग बहुत यात्राएं भी करते हैं। बशर्ते इस त्रिभुज को ना तो कोई रेखा काटे और ना ही यह यह कटा हुआ हो। यदि राहु क्षेत्र में स्टार का निशान हो तो व्यक्ति को माता के कष्ट केा दिखाता है। ऐसे लेाग घर से दूर जाकर बसते हैं। इन लोगों को पित्त और गैस की समस्याएं पैदा करता है।
इन लोगों को पार्टनरशिप में कोई काम नहीं करना चाहिए। यदि यह स्टार भाग्य रेखा के नीचे की ओर बने तो यह आकस्मिक धन को दर्शाता है। यदि स्टार के साथ कोई राहु रेखा भी हो तो व्यक्ति के जीवन में धन की कमी हमेशा बनी रहती है। ऐसे लोगों को साझेदारी में भूलकर भी कोई काम नहीं करना चाहिए। लेकिन यदि स्टार भाग्य रेखा के ऊपर बन जाए तो यह व्यक्ति को क्रोधी बनाता है। यह जमीन, कोर्ट-कचहरी का विवाद भी दर्शाता है। यदि स्टार भाग्य रेखा के ऊपर और नीचे दोनों ओर हो तो यह ससुराल से विवाद को दिखाता है। लेकिन धन और व्यवसाय के लिए यह शुभ है। यदि राहु पर रेखाओं का जाल बन रहा हो तो यह किडनी रोग को दर्शाता है। इसके प्रभाव से शारीरिक कमजोरी की स्थिति बनती है। इन लोगों को जीवन में धोखे बहुत मिलते हैं। ऐसे लोगों को कभी भी गोमेद भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए।
Leave A Comment