हथेली में यहां पर हो तिल तो पति-पत्नी में विवाद होता रहेगा...!
आमतौर पर व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों पर तिल मिलता है। लेकिन हथेली में मिलने वाला तिल व्यापक प्रभाव डालता है। विभिन्न पर्वतों पर तिल के परिणाम भी अलग-अलग होते हैं। यदि किसी महिला या पुरुष के गुरु पर्वत पर तिल है तो यह आर्थिक समृद्धि का संकेत है। ऐसे लोग आर्थिक रूप से बहुत ही संपन्न प्रवृत्ति के होते हैं और इनके हाथों में निरंतर पैसा आता रहता है। हालांकि ऐसे लोगों के विवाह में कुछ अड़चन अवश्य आती हैं। यदि किसी पुरुष या महिला की हथेली में शुक्र पर्वत पर तिल हो तो पत्नी या पति से निरंतर विवाद रहता है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन का अधिकांश समय विवादों में ही गुजरता है। इसी तरह यदि मंगल पर्वत और जीवन रेखा की उत्पत्ति के स्थान पर तिल हो तो सिर मंग चोट लगने की आशंका बनी रहती है। इस तरह के लोगों का स्वभाव भी थोड़ा सख्त प्रकृति का होता है।
बुध पर्वत के नीचे मंगल क्षेत्र पर तिल होने की स्थिति में व्यक्ति को संपत्ति में नुकसान की आशंका रहती है। गुरु पर्वत पर तिल का परिणाम अच्छा माना गया है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार शनि पर्वत पर तिल होना भी व्यक्ति के धनी होने का संकेत है। लेकिन ऐसे लोगों को बिजली और आग से बचकर रहना चाहिए। सूर्य पर्वत पर तिल को अच्छा नहीं माना गया है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि सूर्य पर्वत पर तिल है तो व्यक्ति को जीवन में किसी मामले में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
Leave A Comment