शनि दोष दूर करने के लिए, मकर संक्रांति को करें इन चीजों का दान
-पंडित प्रकाश उपाध्याय
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान व उसके पश्चात दान किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 08:21 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
काले तिल का दान
मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद गरीब और जरूरतमंद को काले तिल का दान करने से शनि दोष दूर होता है।
उड़द
शनि दोष दूर करने के लिए मकर संक्रांति के दिन उड़द की दाल या उससे बनी खिचड़ी दान गरीबों को दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
ऊनी वस्त्र या कंबल
मकर संक्रांति के दिन गरीब व जरूरतमंद को ऊनी वस्त्र व कंबल दाल करने से राहु दोष से छुटकारा मिलता है।
गुड़ का दान
मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से सूर्य और शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
Leave A Comment