ब्रेकिंग न्यूज़

इस साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन 14 जनवरी को, जानें किसका चमकेगा भाग्य और किसे रहना होगा सावधान


- बालोद से प्रकाश उपाध्याय

सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव इस दिन धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय होगा तो कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे और किन राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है-
मेष राशि - मन परेशान हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।
वृष राशि -संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घरेलू मित्रों का सहयोग रहेगा। घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
कर्क राशि - आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।  कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि - मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।  सुस्वादु खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का भी ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। माता-प‍ता का सान‍िध्‍य म‍िलेगा।
कन्या राशि - संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।  मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। खर्चों की अधिकता होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
तुला राशि - धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।  कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी रहेगी।
वृश्चिक राशि - आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें।  व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। माता के परिवार को किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
धनु राशि - मानसिक शान्ति‍ रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।  किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि - आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आर्थि‍क लाभ के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि - संयत रहें। क्रोध से बचें।  सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अनियोजित खर्चों से परेशान रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
मीन राशि - मन अशान्त रहेगा। संयत रहें।  क्रोध से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english