कल से शुरू हो रहा है पवित्र माघ महीना, जानें किन बातों का रखें ख्याल-
बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्याय
हिंदू पंचांग के अनुसार पौष, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के बाद माघ महीने की शुरुआत होती है। माघ महीने को स्नान-दान, पूजा पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने की शुरुआत 7 जनवरी से हो रही है। जो 5 फरवरी तक चलेगा। माघ महीने की पूर्णिमा को चंद्रमा मघा और अश्लेषा नक्षत्र में रहता है इसीलिए इसे माघ मास कहते हैं।
माघ महीने का महत्व: पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार गौतम ऋषि ने इंद्र देव से क्रोधित होकर उन्हें श्राप दे दिया था। बाद में इंद्रदेव की क्षमा याचना करने पर ऋषि गौतम ने उन्हें श्राप से मुक्ति का उपाय बताया। ऋषि गौतम ने इंद्र देव से कहा कि अगर वह श्राप से मुक्ति पाना चाहते हैं तो माघ मास में गंगा स्नान कर अपने पापों का प्रायश्चित कर इस श्राप से मुक्ति पा सकते हैं। इसके बाद से माघ मास में गंगा स्नान को बेहद पवित्र माना जाता है।
किन बातों का रखें ख्याल-
1. माघ महीने में तिल का दान करने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है।
2. माघ महीने में भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।
3. इस मास सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अघ्र्य दें।
4. शाम के समय तुलसी की पूजा करनी चाहिए।
5. भगवान विष्णु को तिल अर्पित करें।
6. माघी पूर्णिमा और अमावस्या को पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता है।
7. इस मास में हर गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Leave A Comment