14 जनवरी से शनि की राशि में होंगे सूर्य, इन 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी
बालोद से पंडित प्रकाश उपाध्याय
सूर्यदेव 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मकर शनि के स्वामित्व वाली राशि है और सूर्य शनि देव के पिता हैं, इसलिए मकर राशि में पिता-पुत्र का यह दुर्लभ संयोग कई राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य के इस गोचर से देवताओं का दिन शुरू होगा और मलमास खत्म हो जाएगा। सूर्य देव की कृपा से ऐसी 3 राशियां है जिनकी किस्मत का ताला इस गोचर से खुलने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये तीन राशियां-
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चौथे भाव मेंं होते है। इस भाव से जातक के मानसिक सुख, भौतिक सुख और मां का विचार किया जाता है। सूर्य देव अब वृष राशि के जातकों के लिए भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है और आपके करियर में आपको तरक्की मिलने के योग भी दिखाई दे रहे है। सूर्य की कृपा से धार्मिक स्थल की यात्रा के साथ ही गुरुओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इस समय आपका साहस और पराक्रम भी बढ़ा हुआ रहने वाला है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्नेश होते है। इस भाव से जातक के व्यक्तित्व का बोध होता है। सूर्य सिंह राशि के जातकों के लिए छठे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव से जातक के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके बारहवें भाव पर होगी। छठे भाव में सूर्य को शत्रुहंता कहा गया है। इस गोचर के कारण आपके सभी शत्रु खत्म हो जाएंगे। सिंह राशि के जातकों को नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होने वाले है। इस समय आयात निर्यात से जुड़े जातकों को बढिय़ा मुनाफा प्राप्त होगा। सरकार के साथ काम कर रहे जातकों को बढिय़ा अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी होते है। इस भाव से जातक के कर्म स्थल और लीडरशिप का पता चलता है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य अब तीसरे भाव में गोचर करने वाले है। इस भाव से साहस का विचार होता है। सूर्य की दृष्टि अब आपके नवम भाव पर होगी। इस गोचर के कारण आपको यात्राओं से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आपको अपने पिता और भाग्य का सहयोग मिलने वाला है। अगर आप अपना कोई नया काम शुरू करना चाह रहे है तो इसमें आपको मदद मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को इस समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
- पंडित प्रकाश उपाध्याय
संपर्क- सुबह 10 से शाम 7 बजे
मोबाइल नंबर-9406363514
संपर्क- सुबह 10 से शाम 7 बजे
मोबाइल नंबर-9406363514
Leave A Comment