बसंत पंचमी व षटतिला एकादशी कब है? जानें जनवरी महीने में आएंगे कौन-से व्रत-त्योहार
हिंदू धर्म में हर महीने कई व्रत-त्योहार आते हैं। हर महीने एकादशी व्रत व प्रदोष व्रत समेत कई व्रत रखे जाते हैं। हर व्रत किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। जानें जनवरी महीने में आएंगे कौन-से व्रत व त्योहार-
एकादशी भगवान विष्णु व प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित-
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। जबकि प्रदोष व्रत भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इन व्रतों को रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं इस साल जनवरी में बसंत पंचमी का त्योहार भी पड़ रहा है।
जनवरी 2023 में पडऩे वाले व्रत-त्योहार-
10 जनवरी : विश्व हिन्दी दिवस
12 जनवरी : (स्वामी विवेकानन्द का जन्म दिवस) राष्ट्रीय युवा दिवस
14 जनवरी, शनिवार- मकर संक्रांति
14 जनवरी, शनिवार - लोहड़ी पर्व
15 जनवरी : थल सेना दिवस
15 जनवरी, रविवार- पोंगल
18 जनवरी, बुधवार- षटतिला एकादशी
19 जनवरी 2023, गुरुवार माघ प्रदोष व्रत (कृष्ण) - गुरु प्रदोष व्रत
26 जनवरी गुरुवार -गणतंत्र दिवस
26 जनवरी गुरुवार -वसंत पंचमी।
26 जनवरी : गणतन्त्र दिवस
Leave A Comment