मकर संक्रांति के दिन शनि की साढ़े साती या ढैय्या वालों को यह उपाय देगा बहुत ही लाभ
-पंडित प्रकाश उपाध्याय
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। पृथ्वी पर रहने वाले सभी धर्म व जाति के लोग बारह महीनों का साल मनाते हैं, चाहे वे कोई भी मान्यता के कैलेंडर को प्रयोग में लाएं। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां व 12 घर का मूल सिद्धांत है। सूर्य 1 महीना हर राशि या हर घर में बिताते हैं अर्थात 30 दिन में सूर्य दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसका मतलब जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे ‘संक्रांति’ कहते हैं। इसी प्रकार जब-जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो वेदों के अनुसार उस दिन को ‘मकर संक्रांति’ कहते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण में होते हैं।
मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान करके दान करने के बाद ही भोजन करना चाहिए। इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव के घर आते हैं। अत शनि देव अपने पिता का स्वागत करते हैं। इस वर्ष 14 जनवरी, 2023 को रात्रि 08.44 के बाद सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे, अत मकर संक्रांति 15 जनवरी, 2023 को मनायी जाएगी।
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव, विष्णु जी व लक्ष्मी देवी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन उड़द की दाल की खिचड़ी व तिल के लड्डू का दान करना चाहिए। गरीबों को कंबल-वस्त्र बांटने चाहिए। रंग-बिरंगे वस्त्र, विशेषकर पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। पूरे भारत वर्ष में केवल महाराष्ट्र ऐसा प्रदेश है, जहां मकर संक्रांति के दिन काले वस्त्र धारण करने की परंपरा है। काली उड़द की दाल दान करने से शनि संबंधी दोष दूर होते हैं। दान करने से हमारे सभी पाप नष्ट होते हैं। इस अवसर पर सूर्य के प्राचीन मंत्र गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र बहुत शक्तिशाली व सबसे पुराने वेद ‘ऋग्वेद’ का सूर्य मंत्र है।
मकर संक्रांति के दिन मांस-मंदिरा और तामसिक भोजन से परहेज करें। इस दिन चावल, चना, मूंगफली, गुड़, तिल, उड़द की दाल इत्यादि से बनी सामग्री का सेवन करना चाहिए। इस दिन किसी गरीब या भिखारी को अपने घर से खाली हाथ न लौटाएं। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य व शनि देव नीच के होकर बैठे हैं या मारक हैं अथवा शनि की साढ़े साती या ढैय्या चल रही है, तो वे शनि देव के सात रत्न अभिमंत्रित करके और ‘ओम् शं शनैश्चराय नम’ की सात माला पढ़कर बहते जल में प्रवाहित करें। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य देव नीच अथवा मारक हैं, उन्हें ‘ओम् घृणि सूर्याय नम’ की सात माला पढ़कर, सूर्य देव के सात अभिमंत्रित रत्न प्रवाहित करने चाहिए। इस दिन पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर परिवार के सभी लोग स्नान अवश्य करें।
- पंडित प्रकाश उपाध्याय
संपर्क- सुबह 10 से शाम 7 बजे
मोबाइल नंबर-9406363514
Leave A Comment