ब्रेकिंग न्यूज़

अतिशीघ्र दूर होगी पैसों की तंगी, घर में समृद्धि के लिए आजमाएं ये आसान वास्तु टिप्स

धन के बिना जीवन अकल्पनीय है। धन-दौलत हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। पैसा कमाने व बचत करने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार पैसा कमाने के बाद भी जातक को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर तमाम कोशिशों के बाद भी आपको धन संबंधी परेशानियां बनी रहती हैं और धन हाथ में नहीं टिकता है तो आप भी वास्तु शास्त्र में वर्णित ये आसान उपाय कर सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों का पालन करने से जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

1. भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर-
घर में भगवान गणेश की मूर्ति अत्यंत शुभ माना गया है। शुभ व मांगलिक कार्यों में प्रथम पूजनीय देवता भगवान गणेश है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। विघ्नहर्ता यानी बाधाओं को दूर करने वाले। ऐसे में धन संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए घर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा या मूर्ति रखनी चाहिए।

2. नारियल-
मान्यता है कि जिस घर में केवल नारियल होता है वहां मां लक्ष्मी का हमेशा वास होता है और उनकी कृपा बनी रहती है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। मान्यता है कि घर में नारियल रखने से जातक को आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

3. पूजा घर में रखें शंख-
घर के मंदिर में शंख का रखना अति उत्तम माना गया है। मान्यता है कि शंख रखने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। शास्त्रों में शंख भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अतिप्रिय माना गया है।

4. मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की तस्वीर-
 वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन से जुड़ी समस्याओं से निवारण के लिए घर मे माता लक्ष्मी के साथ कुबेर जी की तस्वीर लगानी चाहिए। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और भगवान कुबेर धन देवता माने गए हैं। इस तरह से इन दोनों की कृपा से आर्थिक तंगी दूर होती है।

5. बांसुरी और मोर पंख-
वास्तु नियमानुसार, पूजा स्थल में एक बांसुरी जरूर रखें। मानयता है कि घर में बांस की बांसुरी रखन से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। व्यापार में वृद्धि के साथ नौकरी में तरक्की मिलती है। इसके साथ ही वास्तु दोष समाप्त होता है। आय में वृद्धि होती है। आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलने की मान्यता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english