मनी प्लांट की जड़ में करें ये उपाय, धन की कभी नहीं होगी कमी
-पंडित प्रकाश उपाध्याय
मां लक्ष्मी की पूजा-अराधना हर कोई उन्हें प्रसन्न रखना चाहता है। इसके लिए लोग विभिन्न उपाय करते हैं। धन-समृद्धि के लिए लोग घर में मनी प्लांट भी लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से धन-समृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मकता का वास होगा। अब हम आपको बताएंगे कि मनी प्लांट को घर में लगाने के बाद शुक्रवार को धन लाभ पाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए। शुक्रवार मां लक्ष्मी की अराधना के लिए बहुत खास है।
इसलिए शुक्रवार को मनी प्लांट की जड़ में लाल रंग का धागा बांधना चाहिए। इससे धनलाभ तो होता ही साथ ही घर में सकारात्मकता भी बनी रहती है। यह भी कहा जाता है कि शुक्रवार को मनी प्लांट की जड़ में कच्चा दूध अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से जो धन आता है, उसमें तेजी आती हैं। अगर आपको रात में सोने में परेशानी होती है तो आप इसे अपने बेडरुम में किसी कोने में रख सकते हैं।
मनी प्लांट को रोज पानी देने और पर्याप्त रोशनी से यह 12 फीट तक भी बढ़ सकता है। अगर आप चाहते हैं आपके जीवन में गुडलक आता रहे तो हमेशा मनी प्लांट की अच्छे से देखभाल करें। मनी प्लांट को हमेशा अपने घर में अंदर ही रखना चाहिए। घर के बाहर नहीं रखना चाहिए।
Leave A Comment