ब्रेकिंग न्यूज़

देवों के देव महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन करें ये खास उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार शनिवार, 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य के सभी दुःखों का नाश हो जाता है। उस भक्त को महादेव का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
 
महाशिवरात्रि का महत्व----
आध्यात्म में रुचि रखने वाले लोगों के लिए महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। गृहस्थ जीवन में रुचि रखने वाले लोग महाशिवरात्रि को शिव विवाह  उत्सव के रूप में मनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान और माता पार्वती का विवाह हुआ था। वहीं आध्यात्म में रुचि रखने वाले लोगों के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिव जी ने अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर कैलाश पर्वत में एकात्म हो गए थे। यौगिक परंपरा में शिव जी को भगवान की जगह नहीं पूजा जाता। उन्हें उस गुरु के रूप में पूजा जाता है जिससे पहली बार ज्ञान उपजा था।

महाशिवरात्रि के दिन क्या करें-
● महाशिवरात्रि के दिन शरीर और मन की शुद्धता के लिए व्रत रखें। व्रत के समय फल का सेवन करें।
● मन और आत्मा की शांति के लिए महाशिवरात्रि के दिन ध्यान करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप रोजाना ध्यान नहीं कर सकते तो साल में एक दिन महाशिवरात्रि को जरूर ध्यान करें।
● महाशिवरात्रि के दिन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। यह मंत्र कुल 5 शब्दों से मिल कर बना है जो इन 5 तत्व पृथ्वी, आग, पानी, वायु और ईथर का प्रतिनिधित्व करता है।
 ● महाशिवरात्रि के दिन ॐ नमः शिवाय के साथ ही साथ शिव तांडव स्तोत्रम और काल भैरव अष्टम का जाप करना चाहिए।
● महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से वातावरण की निगेटिव एनर्जी की जगह पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो होने लगता है।
● महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english